4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया नहीं, एक 'भारतीय' ने लिखा हमारे हार की स्क्रिप्ट, फाइनल में...

ऑस्ट्रेलिया नहीं, एक ‘भारतीय’ ने लिखा हमारे हार की स्क्रिप्ट, फाइनल में बिगाड़ दिया खेल

Published on

जोहान्सबर्ग

6 मैच और सिर्फ 49 रन। यह लेखा जोखा है हरजस सिंह की। हरजस सिंह अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार फेल हो रहा था, लेकिन टीम मैनेजमेंट का भरोसा हरजस पर अडिग था। खुद हरजस को भी नहीं पता था कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उन्हें मौका मिलेगा या फिर नहीं, लेकिन भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन में हरजस मौका दिया गया।

हरजस ने भी टीम मैनेजमेंट के भरोसे का मान रख लिया और भारत के खिलाफ 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। हरजस की इस पारी ने टीम की हार की स्क्रिप्ट तैयार कर दी। मैच में हरजस ने ना सिर्फ अर्धशतक लगाया बल्कि एक छोर से उन्होंने अपने विकेट बचाए रखा और साथ ही उन्होंने टीम के लिए उपयोगी साझेदारी की।

हरजस की इस अर्धशतक के बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 253 रन के स्कोर तक पहुंच पाई। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में कोई भी इतना बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई थी। ऐसे में टीम इंडिया इस दबाव में बिखर गई और एक भारतीय ही उसके हार का कारण बन गया।

कौन हैं हरज सिंह?
हरजस सिंह का जन्म 31 जनवरी 2005 को सिडनी में हुआ था। उनके जन्म के पांच साल बाद ही उनके पिता ऑस्ट्रेलिया से वापस भारत लौट आए थे। हरजस ने 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। हरजस के पिता और मां भी खेल से जुड़ी रही हैं।हरजस ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता स्टेट लेवल के बॉक्सिंग चैंपियन रह चुके हैं। वहीं मां स्टेट लेवल की लॉन्ग जंपर रही हैं। हरजस के माता-पिता फिलहाल भारत में ही रहते हैं, लेकिन वह खुद अपने क्रिकेटिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने अंकल के पास ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। हरजस आखिरी बार साल 2015 में भारत आए थे।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...