19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeभोपालPM मोदी आज MP से फूकेंगे 'मिशन 400 पार' का बिगुल, BJP...

PM मोदी आज MP से फूकेंगे ‘मिशन 400 पार’ का बिगुल, BJP ने रैली के लिए झाबुआ को क्यों चुना?

Published on

भोपाल,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी के अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके अंतर्गत वह आज झाबुआ में होंगे, जहां कई हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे. भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है. हम आपको बताएंगे कि अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी ने आदिवासी बहुल झाबुआ को ही पीएम मोदी की रैली के लिए क्यों चुना?

दरअसल, पीएम मोदी की इस रैली से बीजेपी न केवल एमपी बल्कि पड़ोसी राज्यों गुजरात और राजस्थान के जनजातीय वर्ग को भी साधने की कोशिश करेगी. पीएम मोदी करीब दोपहर 12:10 पर झाबुआ पहुंचेंगे और यहां करीब 2 घंटे रहेंगे. परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद वह जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे. बीजेपी ने प्रधानमंत्री की रैली में एमपी, गुजरात और राजस्थान से जनजातीय समुदाय के करीब 1 लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है. दरअसल, झाबुआ की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यह गुजरात और राजस्थान से लगा हुआ है. झाबुआ तो आदिवासी बहुल है ही, लेकिन यहां रैली करके प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के करीब दर्जनभर और राजस्थान के आधा दर्जन आदिवासी बहुल जिलों को साधेंगे.

झाबुआ की रैली महत्वूर्ण क्यों?
दरअसल, झाबुआ में पीएम मोदी की रैली के पीछे बीजेपी का मकसद तीन राज्यों में लोकसभा की अनुसूचित जनजाति सीटों पर फोकस करना है. एमपी में 29 लोकसभा सीटें है, जिनमें 6 (बैतूल, धार, खरगोन, मंडला, रतलाम-झाबुआ और शहडोल) अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा राजस्थान में 3 और गुजरात में 4 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. झाबुआ से पीएम मोदी आदिवासी वर्ग को संबोधित करते हुए अपनी सरकार में इस समुदाय के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, उसके बारे में बताएंगे. बीजेपी उनके भाषण का एमपी, राजस्थान और गुजरात की सभी एसटी रिजर्व सीटों पर लाइव स्ट्रीमिंग करेगी.

अगर रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट की बात करें तो यहां अब तक जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं, उनमें से 90 फीसदी बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के इस मजबूत गढ़ को भेदने के लिए भाजपा ने पीएम मोदी का झाबुआ में कार्यक्रम रखा है. मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत तो हासिल की, लेकिन आदिवासी अंचलों में पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी. प्रदेश की 47 एसटी सीटों में से बीजेपी ने 24 सीटें जीतीं, तो कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की. यानी आदिवासी बहुल सीटों पर बीजेपी को कांग्रेस से कांटे की टक्कर मिली. इसीलिए बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले आदिवासी वर्ग को साधने की कवायद में जुटी है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...