18.8 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeराज्यRJD के 2 विधायक बंधक! शक्ति यादव बोले- चेतन आनंद और नीलम...

RJD के 2 विधायक बंधक! शक्ति यादव बोले- चेतन आनंद और नीलम देवी को सत्ता पक्ष के लोगों ने जबरदस्ती अपने साथ बिठाया

Published on

पटना

बिहार में नीतीश सरकार की ओर से विश्वास मत हासिल करने के ठीक पहले आरजेडी के दो विधायकों चेतन आनंद और नीलम देवी पर सत्तापक्ष की ओर से जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह यादव ने सोमवार को बताया कि चेतन आनंद और नीलम देवी को जबरदस्ती सत्तापक्ष के सचेतक के चेंबर में बिठाया गया है।

आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की ओर से प्रशासन का दुरुपयोग किया गया। रविवार देर रात धमकी देकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरजेडी विधायक दल की बैठक से चेतन आनंद को जबरन ले जाया गया। सोमवार को धमकी देकर आरजेडी विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी को सत्तापक्ष के सचेतक के चेम्बर में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में बीजेपी-जेडीयू का असली चेहरा उजागर हो गया है।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान 3 विधायकों का इंतजार
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान तक तीन विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। बीजेपी के मिश्री लाल यादव विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। उनसे संपर्क की कोशिश अब तक नाकाम रही है। जबकि रश्मि वर्मा और जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार रास्ते में बताये जा रहे हैं। वहीं आरजेडी विधायक चेतन आनंद को लेकर भी सस्पेंस कायम हैं। रविवार देर रात तेजस्वी यादव के आवास से पुलिस उन्हें अपने साथ पाटलिपुत्रा स्थित घर ले गई थी। चेतन के भाई आंशुमन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी।

दूसरी तरफ अब आरजेडी ने अपने दो विधायकों नीलम देवी और चेतन आनंद को जेडीयू के मुख्य सचेतक संजय गांधी के चेम्बर में बंद करने का आरोप लगाया है। इससे पहले जेडीयू नेता संजय झा ने आरजेडी पर विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया था।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख राज्य सरकार से पूछा- 13% पद क्यों रोके

MP OBC Reservation Update:मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण...