21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्ययूपी: RO का एग्जाम छूटा तो युवक ने काटा बवाल, गुस्से में...

यूपी: RO का एग्जाम छूटा तो युवक ने काटा बवाल, गुस्से में निर्वस्त्र होकर कई KM घूमा, खुद को किया घायल

Published on

गाजीपुर ,

यूपी के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां परीक्षा देने समय पर न जा पाने से नाराज युवक हाइवे पर ही निर्वस्त्र हो गया. इतना ही नहीं युवक ने किसी धारदार वस्तु से खुद को घायल भी कर दिया. साथ ही कई किलोमीटर दूर तक वो निर्वस्त्र अवस्था में पैदल चलते हुए कोतवाली पहुंच गया. उसके हाथ में मोबाइल, पैरों में जूते और बदन पर एक भी कपड़े नहीं थे.

हालांकि, सैदपुर कोतवाली के बाहर ही पुलिस ने उसे रोक लिया और समझाने की कोशिश की. जिसपर युवक उसी हालत में अपने घर चला गया. इस दौरान कई लोगों ने उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नहीं था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजीपुर खानपुर थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सूरज यादव को रविवार को समीक्षा अधिकारी (RO Exam) परीक्षा देनी थी. उसका सेंटर गाजीपुर में था. वो सुबह अपने एडमिट कार्ड आदि एक बैग में लेकर प्राइवेट बस में बैठा था. रोडवेज बस रावल मोड़ पर एक दुकान पर यात्रियों के जलपान के लिए रुकी. जिसपर सूरज बस से उतरा और लघुशंका करने चला गया. जब वापस आया तो देखा कि बस जा चुकी थी. बस में उसका एडमिट कार्ड आदि रखा था.

ये देखकर वो वहीं पर बवाल काटने लगा और तेज आवाज में बस व उसके ड्राइवर को गालियां देने लगा. इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और सूरज वहीं पर पूर्ण रूप से नग्न हो गया और किसी धारदार चीज से अपने शरीर पर वार भी कर लिया. इसके बाद वहां से पैदल ही चलते हुए कई किलोमीटर दूर पहुंच गया.

निर्वस्त्र होकर बाजार, चौराहे, हाइवे पर घूम रहे सूरज का कुछ लोग वीडियो बना रहे थे तो कुछ लोगों ने उसे कपड़े पहनाने का प्रयास किया. लेकिन सूरज ने किसी की नहीं सुनी और यूं ही चलता रहा. साथ ही लोगों को पूरा घटनाक्रम बता रहा था.

जब वो कोतवाली के सामने से गुजरा तो पुलिस ने उसे रोककर समस्या पूछी. लेकिन समझाने के बाद भी वह पैदल आगे बढ़ता गया. फिलहाल, उसका वीडियो वायरल हो रहा है. इसके लेकर इलाके के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this