25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeखेल6,0,4,6,6,6... आंद्रे रसेल ने 29 गेंद में कूटे 71 रन, ऑस्ट्रेलिया को...

6,0,4,6,6,6… आंद्रे रसेल ने 29 गेंद में कूटे 71 रन, ऑस्ट्रेलिया को कहीं का नहीं छोड़ा

Published on

पर्थ

आंद्रे रसेल जब अपने पूरे शबाब पर होते हैं तो दुनिया में उनसे खतरनाक कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में मंगलवार को उनका ऐसा ही रौद्र रूप देखने को मिला, जब रसेल ने कंगारु गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 29 गेंद में ताबड़तोड़ 71 रन कूट दिए। यह उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इस कैरेबियाई ऑलराउंडर ने सिर्फ 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 244.82 की प्रचंड स्ट्राइक रेट से चार चौके और सात करारे छक्के मारे। ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा को रिमांड पर लेते हुए रसेल ने भयंकर कुटाई की और उनके आखिरी ओवर में 28 रन बनाए। 19वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का मारने और दूसरी गेंद खाली चली जाने के बाद रसेल ने फिर चौका और लगातार तीन छक्के मारे।

वेस्टइंडीज ने बनाए 220 रन
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 8.4 ओवर में सिर्फ 79 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। यहां से शेरफन रदरफोर्ड के साथ मिलकर उन्होंने छठे विकेट के लिए 139 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब नंबर-6 और नंबर-7 के बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। रसेल और रदरफोर्ड ने छठे विकेट के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय की सबसे बड़ी पार्टनरशिप (139) भी निभाई है।रदरफोर्ड ने पांच छक्के और इतने ही चौके की मदद से 40 गेंद में 67 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 220 रन का स्कोर खड़ा किया। एडम जम्पा ने चार ओवरों में 65 रन देते हुए अपने टी-20 करियर का सबसे महंगा स्पैल फेंका।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बोलता है बल्ला
आंद्रे रसेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था। बीते 12 साल में कंगारुओं के खिलाफ 10 पारियों में वह 215.96 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट और 51.40 की जोरदार औसत से 257 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। दो अर्धशतक भी जमाया। साथ ही 12 मैच में नौ विकेट भी झटके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन (257) बनाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज बन चुके हैं। पहले नंबर पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम आता हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 420 रन ठोके हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...