16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस को दिल्ली में सिर्फ एक सीट देगी AAP, कहा- समय से...

कांग्रेस को दिल्ली में सिर्फ एक सीट देगी AAP, कहा- समय से जवाब नहीं मिला तो कर देंगे उम्मीदवारों का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, विपक्षी इंडिया गठबंधन से एक-एक कर राजनीतिक पार्टियां किनारा करती जा रही हैं. ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और जयंत चौधरी के झटके से इंडिया गठबंधन उबर भी नहीं पाया था कि अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग को लेकर रेड लाइन खींच दी है.

दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दिल्ली में एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हम कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट का प्रस्ताव देते हैं. आम आदमी पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी. संदीप पाठक बस छह और एक सीट के फॉर्मूले पर ही नहीं रुके.

उन्होंने समय पर जवाब देने की लाइन खींचते हुए यह भी कह दिया कि कांग्रेस की ओर से अगर इस प्रस्ताव पर समय पर जवाब नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी सभी छह सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान भी कर देगी. संदीप पाठक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली और पंजाब में इंडिया गठबंधन की तस्वीर को लेकर कयासों का दौर चल रहा है.

गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल ने सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के साथ जारी बातचीत के बीच हाल ही में पंजाब के तरनतारन में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया था. केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि सभी सात लोकसभा सीटें आम आदमी पार्टी को देनी हैं

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...