16.9 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यफतेहपुर: यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर...

फतेहपुर: यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी, बहरीन से पति ने वीडियो कॉल पर दिया तीन तलाक

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की रहने वाली एक महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुर ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ ऐसी हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी होने पर बहरीन में रह रहे पति ने पिता का विरोध करने पर व्हाट्सएप से वीडियो कॉल कर तलाक दे दिया। साथ ही बोला कि यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे पर दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मलवा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि उसकी शादी 2015 में कानपुर नगर में किदवई नगर निवासी सफदर अली के बेटे खालिद अली से हुई है। खालिद के संसर्ग से महिला की दो बेटियां भी हैं। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बाप-बेटे आए दिन प्रताड़ित करते हैं। मौजूदा समय में महिला का पति खालिद बहरीन में हैं।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी
घर में ससुर और बच्चों के साथ महिला रहती है। महिला का आरोप है कि बीते 20 दिसंबर को महिला घर में अकेली थी। इस दौरान ससुर ने बुरी नीयत से महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर कहा कि मैंने नहाते समय तुम्हारी अश्लील वीडियो बनाई है। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

वीडियो कॉल कर दिया तलाक
विरोध करने पर महिला का गला दबाकर जान से करने का प्रयास किया। किसी तरह ससुर के चंगुल से छूटकर महिला घर के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद पिता से घटना की जानकारी पर बहरीन से बेटे ने पिता के फोन पर वीडियो कॉलिंग कर पत्नी से बात की। कॉल के दौरान पति ने महिला से कहा कि जैसा अब्बा कह रहे हैं वैसा कर। महिला के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए तलाक दे दिया। साथ ही धमकी भरे लहजे में बोला कि ‘यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी।’ इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चियों को लेकर मायके वापस आकर परिजनों से आपबीती बताई। महिला थाना प्रभारी फतेहपुर संगीता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...