19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeभोपालMP: मुरैना जिले में नहीं थम रहे लूट और डकैती के मामले,...

MP: मुरैना जिले में नहीं थम रहे लूट और डकैती के मामले, मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे, 50 मीटर तक छात्रा ने किया बदमाशों से संघर्ष

Published on

मुरैना,

मुरैना जिले में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं. खासकर शहरी क्षेत्र में लुटेरे आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस है कि सिर्फ बदमाशों के पीछे खाक छान रही है. शहर कोतवाली की गर्ल्स कॉलेज रोड पर एक किशोरी से दो बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन ले गए. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

दरअसल, सोमवार सुबह एक किशोरी अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ बाजार से घर जा रही थी, तभी गर्ल्स कॉलेज रोड पर दो बाइक सवार बदमाश आए और मोबाइल छीन ले गए. किशोरी ने बहादुरी के साथ बदमाशों संघर्ष किया और लगभग 50 मीटर तक वह मोबाइल को छुड़ाने का प्रयास करती रही. लेकिन इस बीच उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया.

हैरानी बात यह है कि घटना पुलिस थाने के ठीक पास की है. थाने की दूरी घटना स्थल से महज़ 100 मीटर रही होगी. लूट की यह घटना सीसीटीवी में क़ैद हुई है. अब पुलिस एक बार फिर सीसीटीवी कैमरों की ख़ाक छानने में लग गई है.

मुरैना शहर कोतवाली क्षेत्र में लगातार अपराधी निरंकुश होकर संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं. सबसे अधिक लूट की वारदात चाहे ज्वैलरी की दुकान में घुसकर लूट का मामला हो या चेन स्नेचिंग हो या फिर अन्य अपराध शहर में ही घटित हो रहे हैं. हर घटनाओं का सीसीटीवी भी मिल रहे हैं. लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है. शहरवासी ख़ुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

इनका कहना
एएसपी डॉ अरविंद ठाकुर का कहना है कि शहर में लूट की वारदात घटित हुई है. सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...