25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedTV के 'कृष्ण' नीतीश की IAS बीवी का चौंकाने वाला खुलासा- मुझे...

TV के ‘कृष्ण’ नीतीश की IAS बीवी का चौंकाने वाला खुलासा- मुझे नौकरी छोड़ने या तलाक देने को कहा, फिर रुपये मांगे

Published on

बीआर चोपड़ा के फेमस टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में वाइफ स्मिता पर आरोप लगाया था कि वो बेटियों से मिलने नहीं दे रही हैं और उन्हें भड़का भी रही हैं। अब उनकी वाइफ ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है, पलटवार करते हुए एक्टर पर ही इल्जाम लगाया कि वो विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, कभी बच्चों की स्कूल की फीस तक भी नहीं भरी। स्मिता भारद्वाज ने फ्री प्रेस जर्नल से कहा कि नीतीश भारद्वाज चाहते थे कि वो नौकरी छोड़ दें और जब वो इससे सहमत नहीं हुईं तो उन्होंने तलाक की मांग की।

तलाक के लिए मांगे पैसे
वो बोलीं, ‘नौकरी छोड़ने की बात पर जब मैं सहमत नहीं हुई और तलाक के लिए तैयार हो गई तो उन्होंने सहमति से तलाक के लिए पैसे मांगे, जिससे मैंने साफ इनकार कर दिया। फिर उन्होंने विक्टिम कार्ड खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने ने कभी मेरे बच्चों की स्कूल फीस नहीं भरी।’

नीतीश के आरोपों पर पलटवार
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें अपने बच्चों से नहीं मिलने देती हैं। इसको लेकर IAS ऑफिसर ने बोला कि पिता को हमेशा बच्चों से मिलने के लिए स्वतंत्रता थी। हालांकि, उनके एक्शन की वजह से बार-बार इसमें बाधा आई।

बच्चों से मिले थे नीतीश
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश भारद्वाज 2 जनवरी 2024 को पुणे में बच्चों से मिले थे। फिर 17 फरवरी 2024 को बच्चों से मुलाकात की। जबकि नीतीश ने दावा किया था कि उन्हें पिछले 4 साल से बच्चों से मिलने नहीं दिया गया है और वो ये तक नहीं जानते कि उनकी बेटियां कहां हैं और किस हाल में हैं। ये किसी ‘अपहरण’ की तरह है।

जानबूझकर नहीं मिले, अगले दिन लगाया आरोप
स्मिता ने कहा, ’13 फरवरी 2024 को नीतीश जानबूझकर बच्चों से नहीं मिले। एक दिन बाद 14 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि मैं उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दे रही हूं। ये भी नहीं सोचा कि बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। 17 फरवरी शनिवार को नीतीश ने हमारे घर पर करीबी दोस्तों के साथ-साथ पुलिस की मौजूदगी में बेटियों से मुलाकात की। वो करीब आधे धंटे तक बेटियों के साथ थे और बेटियां भी इमोशनल हो गई थीं।’

Latest articles

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...