27.6 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी एयरफोर्स में बड़ी कार्रवाई, 13 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल, भारत पर...

पाकिस्‍तानी एयरफोर्स में बड़ी कार्रवाई, 13 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल, भारत पर हमला करवाने वाला भी शामिल

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तानी वायुसेना ने असाधारण कार्रवाई करते हुए अपने करीब 13 बड़े अधिकारियों का कोर्ट मार्शल कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी अधिकारियों पर पाकिस्‍तानी वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्धू के भ्रष्‍टाचार का खुलासा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन 13 में से 7 वरिष्‍ठ अधिकारी हैं। इनमें से तो अब रिटायर भी हो चुके हैं। इन सभी को अरेस्‍ट कर लिया गया है। इन अधिकारियों में एयर मार्शल अहसान रफीक, एयर मार्शल तारिक जिया और एयर मार्शल रिटायर जावेद सईद भी शामिल हैं। यह वही जावेद सईद हैं जिनके नेतृत्‍व में भारत के बालाकोट हमले को अंजाम देने के बाद पाकिस्‍तान की वायुसेना ने ऑपरेशन स्विफ्ट रेटोर्ट चलाया था।

एयर मार्शल जावेद सईद को पाकिस्‍तानी वायुसेना ने उठा लिया है और अब उनका कोर्टमार्शल कर दिया गया है। पाकिस्‍तानी वायुसेना प्रमुख के भ्रष्‍टाचार को पहले बहुत छिपाया गया लेकिन यह मीडिया में लीक हो गया। इसके बाद पाकिस्‍तानी वायुसेना ने जांच करवाई और अब करीब 13 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल कर दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये सभी ईमानदार अधिकारी हैं और उन्‍हें प्रताड़‍ित करने के लिए पकड़ा जा रहा है। इसके अलावा उन अधिकारियों को भी पकड़ा गया है जो वायुसेना प्रमुख के ठीक बाद आते हैं। पाकिस्‍तानी वायुसेना प्रमुख अपना कार्यकाल बढ़वाना चाहते हैं और माना जा रहा है कि वह अपने विरोधियों को निपटा रहे हैं।

पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख के बारे में खुलासा हुआ था कि उन्‍होंने हथियारों की खरीद में काफी धांधाली की और पैसा बनाया। इस खुलासे के बाद अब पाकिस्‍तानी वायुसेना प्रमुख बुरी तरह फंस गए हैं। उन पर भ्रष्‍टाचार के पैसे से महंगी गाड़‍ियां लेने और घर लेने का आरोप है। पाकिस्‍तानी एयर चीफ पर आरोप है कि उन्‍होंने अपने काबिल अधिकारियों को बिना काम की पोस्‍ट पर तैनात किया है ताकि वे उनके खिलाफ आवाज न उठा सकें। पाकिस्‍तानी सेना के कई अधिकारियों ने मिलकर वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्धू के खिलाफ एक श्‍वेत पत्र जारी किया था।

इन अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्धू ने बहुत कम घंटे फाइटर विमान उड़ाया है और उनको एयर चीफ बनाया गया है। इस बीच अब पाकिस्‍तानी पत्रकार वजाहत एस खान ने इस कोर्ट मार्शल के मामले का खुलासा किया है। पाकिस्‍तानी वायु सेना ने माना है कि इन अधिकारियों को अरेस्‍ट किया गया है। वहीं आरोप है कि पाकिस्‍तानी वायुसेना प्रमुख का नवाज शरीफ के साथ रिश्‍ता है। इस खुलासे के बाद अब पाकिस्‍तानी वायुसेना में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इन सभी अधिकारियों के बारे में एक पत्रकार ने आईएसआई को जानकारी दे दी और अब उनकी गिरफ्तारी हुई है।

Latest articles

मप्र भीषण गर्मी के चपेट में, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म

भोपाल। नौतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही...

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हडको ने एमपी टाइगर फाउंडेशन को सौंपे 20 मोटरसाइकिल एवं 1 रेस्क्यू ट्रक

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...