22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालअरे @##_$$ तुमसे नीरव मोदी, विजय माल्या लाया नहीं गया और तुम...

अरे @##_$$ तुमसे नीरव मोदी, विजय माल्या लाया नहीं गया और तुम राम को लाए… ये क्या बोल गए दिग्विजय सिंह

Published on

गुना

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह गुना में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग के दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। साथ ही राम मंदिर निर्माण के सबसे प्रसिद्ध नारे ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ का मतलब समझाया है।

दिग्विजय सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि नेता कहते हैं कि 500 वर्ष बाद राम को ले आए। अरे @##_$$ तुमसे नीरव मोदी, विजय माल्या नहीं लाया गया और तुम राम को ले आए। वहीं, उन्होंने राम मंदिर निर्माण के बहुचर्चित नारे ‘रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’ मतलब मस्जिद तोड़कर बनाएंगे, इनको धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें तो मस्जिद तोड़नी थी।

साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि विवादित स्थान पर मंदिर बनाने को लेकर चर्चा चल रही थी तो यह प्रस्ताव रखा गया था कि विवाद सवा दो एकड़ जमीन का था। जहां प्रस्ताव रखा कि जहां जमीन का विवाद नहीं है। वहां मंदिर बन जाए क्योंकि राम तो अयोध्या में ही जन्मे हैं। मंदिर कही भी बने लेकिन एक ने बोला नहीं मानेंगे, जब तक मस्जिद नहीं टूटेगी हम नहीं मानेंगे। मस्जिद टूटी झगड़ा-फसाद हुआ। दंगे हुए कई लोग मारे गए।

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि अब वो बेचारे जितने भी राम मंदिर बनवाने के लिए मस्जिद तोड़ने गए थे, कोठारी बंधु जिन्होंने अपने प्राण गंवाए, आज तक सम्मान नहीं किया। संघ ने कितने लोग मारे गए, किसी को कोई सम्मान नहीं मिला।इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर भी हमला बोला है। दिग्विजय सिंह का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this