15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यसंभल में 46 साल बाद कैद से निकले हनुमान और शिवलिंग, मुस्लिम...

संभल में 46 साल बाद कैद से निकले हनुमान और शिवलिंग, मुस्लिम बस्ती के बीच मंदिर का खुला ताला

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई बरसों से बंद पड़े प्राचीन मंदिर के अंदर से चौंकाने वाला राज निकलकर सामने आया है। मुस्लिम आबादी के बीच संभल के इस मंदिर में करीब 46 साल के ताला नहीं खुला था। यहां लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके रखा था। यह प्राचीन हनुमान मंदिर बताया जा रहा है। यहां शिवलिंग और नंदी की मूर्ति भी मिली है। मूर्तियां सुरक्षित हैं लेकिन परिसर के कुएं को पाटने के साथ ही पीपल का पेड़ भी काटकर अवैध अतिक्रमण किया गया है।

सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर के बारे में लोगों ने बताया तो आज यहां ताला तोड़कर देखा गया। अंदर मंदिर और मूर्तियां हैं, जिस पर धूल जमी हुई है। अब ये पूरी तरह से खोल दिया गया है। ये संभल के खग्गू सराय इलाके में निकला है। मौके पर एसएसपी समेत आला अधिकारी आ गए हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही डीएम और एसपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।

1978 के दंगे के बाद से बंद था मंदिर
स्थानीय निवासी और नगर हिन्दू सभा के संरक्षक ने बताया कि पहले यहां हिंदू आबादी हुआ करती थी। लेकिन 1978 के सांप्रदायिक दंगे के दौरान कई हिंदू घरों में आग लगा दी गई। डर के चलते हिंदू परिवारों ने यहां से पलायन कर दिया और जाकर हिंदू आबादी वाले इलाके में बस गए। उन्होंने बताया कि पहले इस मंदिर में भजन कीर्तन हुआ करते थे। मंदिर के बराबर में ही एक कुआं है, जिसको अकील अहमद नामक शख्स ने पाट दिया।

पुजारी और हिंदू पलायन कर गए
उन्होंने बताया कि मंदिर मुस्लिम आबादी में होने के चलते उस पर कब्जा कर मकान में मिला लिया है। कई साल से ताला बंद था और कोई आता नहीं था। पुजारी अपना मकान बेचकर चले गए थे और मंदिर में ताला जड़ दिया था। मंदिर के पास बना कुआं भी दूसरे समुदाय ने पाट कर बंद कर दिया था।

खुद DM ने दिया निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मंदिर के बारे में पूरी जानकारी ली और मंदिर को पुनः पुराने स्वरूप में लौटाने की बात कही। इसके साथ ही नगर पालिका की टीम को बुलाकर मंदिर पर हुए अवैध कब्जे को हटाने और कुएं को खुलवाने के लिए नगर पालिका को आदेश दिया।

कुआं और पीपल के पेड़ पर अतिक्रमणSDM वंदना मिश्र ने बताया कि मंदिर में मूर्तियां सुरक्षित हैं। हालांकि यहां एक कुआं था, जिसे पाट दिया गया है। और पीपल सहित कुछ भी काटकर कब्जा हुआ है। एएसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने मंदिर की साफ-सफाई की। डीएम और एसपी की मौजूदगी में इस इलाके में प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया और मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this