6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश के पन्ना भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3...

मध्य प्रदेश के पन्ना भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, दो घायल

Published on

पन्ना,

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके चलते रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 10 वर्षीय एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

दरअसल, हादसा सुबह 4 से 5 बजे के बीच अमानगंज थाना क्षेत्र के कटनी-पन्ना मार्ग पर हुआ. पुलिस अधीक्षक (एसपी) साई कृष्णा एस थोटा के अनुसार, यह हादसा आंध्र प्रदेश की रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक कार घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने मृतकों की पहचान फूल सिंह पाल (36), चंद्रशेखर पाल (21) और मानवी पाल (10) के रूप में की है. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. हादसे में घायल दो अन्य लोगों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना है.

एसपी थोटा ने बताया कि घटना के वक्त सड़क पर कोहरा बहुत घना था, जिससे वाहन चालकों के लिए दृश्यता लगभग शून्य के बराबर हो गई थी. ऐसे में यह टक्कर हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this