21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपाल649 करोड़ की संपत्ति पर नहीं है एक भी गाड़ी... कमलनाथ के...

649 करोड़ की संपत्ति पर नहीं है एक भी गाड़ी… कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा से किया नामांकन

Published on

भोपाल,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी नकुलनाथ ने मंगलवार को अपना नामांकन कर दिया. इसके साथ ही नकुलनाथ ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा भी निर्वाचन अधिकारी को सौंप दिया है. उन्होंने अपने नामांकन में बताया है कि उनके पास 649 करोड़ 51 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें कई कंपनियों के शेयर, म्यूचल फंड, एफडी और सेविंग्स शामिल हैं. उनकी पत्नी प्रियानाथ के नाम पर कुल 19.20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है.

2019 में थे सबसे अमीर सांसद
साल 2019 में नकुलनाथ संसद भवन पहुंचे वाले सबसे अमीर सांसद थे. उस वक्त उनके पार करीब छह सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति थी, लेकिन साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने नामांकन में उन्होंने अपने पास 649 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति बताई है. साथ ही उनके पास 48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी है.

नकुलनाथ के पास हैं 12 अकाउंट
नकुलनाथ के पास 12 बैंक अकाउंट हैं, जिनमें से 8 भारत में हैं और 4 खाते विदेश में हैं. ये चारों खाते बहरीन की बैंक में हैं. उनकी पत्नी प्रियानाथ के 15 बैंक खाते हैं, जिसमें 7 भारत में है और 8 खाते विदेश में हैं. ये 8 खाते बहरीन, सिंगापुर और मलेशिया में हैं.

नकुलनाथ के पास है करोड़ों की ज्वेलरी
नामांकन के अनुसार, नकुलनाथ के पास 1896.669 ग्राम सोने की ज्वेलरी, 7.630 किलोग्राम चांदी और 147.58 कैरेट के डायमंड कई कीमती रत्न हैं, जिसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक है. इस सबके इतर उनके पास 6 करोड़ 46 हजार रुपये कीमत की एक पेंटिंग भी है. साथ ही उन्होंने एक फ्लैट खरीदने के लिए 4 करोड़ से ज्यादा रुपये एडवांस दे रखे हैं.

वहीं, उनकी पत्नी प्रियानाथ के पास 850.660 ग्राम सोने की ज्वेलरी, 881.31 कैरेट डायमंड और बेशकीमती रत्न हैं, जिनकी कीमत 2 करोड़ 75 लाख 72 हजार 16 रुपये है. इसके अलावा प्रियानाथ ने एक करोड़ 5 लाख 34 हजार 900 हजार रुपये एडवांस के रूप में दिए हैं.

दिल्ली में है 45 करोड़ का बंगला
कांग्रेस नेता के पास छिंदवाड़ा में 2 करोड़ 92 लाख की कृषि भूमि के साथ-साथ दिल्ली के पंचशील पार्क में 45 करोड़ 15 लाख का एक बंगला भी है. करोड़ों के मलिक होने के बाद भी उनके पास खुद की कोई कार नहीं है. इसके अलावा उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक केस दर्ज नहीं है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...