22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'बीजेपी को जो चुनावी चंदा मिला...', निर्मला सीतारमण के चुनाव लड़ने से...

‘बीजेपी को जो चुनावी चंदा मिला…’, निर्मला सीतारमण के चुनाव लड़ने से इनकार पर स्टालिन का तंज

Published on

नई दिल्ली,

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निर्मला सीतारमण चुनाव लड़ने से “बच गईं” क्योंकि उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि इस बार लोग उन्हें सबक सिखाएंगे. बता दें कि निर्मला ने कहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, क्योंकि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं.

एमके स्टालिन ने कहा कि उम्मीदवारों की लिस्ट में निर्मला सीतारमण का नाम नहीं था. क्या आप लोग जानते हैं कि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का क्या कारण बताया? वे कहती हैं कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं. लेकिन हम पूछते हैं कि बीजेपी को जो चुनावी चंदा मिला उसका क्या हुआ. क्या उन्होंने (भाजपा) आपसे कहा था कि वे आपको चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं दे सकते.

बता दें कि 27 मार्च को निर्मला सीतारमण ने कहा था कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है, क्योंकि उनके पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है. उन्होंने कहा था कि एक सप्ताह या 10 दिन तक सोचने के बाद ये कहा कि मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं.

एमके स्टालिन ने कहा कि किसी व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए लोगों से मिलना होगा और उनके लिए काम करना होगा, लेकिन निर्मला सीतारमण ने ऐसा नहीं किया. स्टालिन ने कहा कि अगर आपको चुनाव लड़ना है, तो आपको लोगों से मिलना होगा और आपको उनके लिए काम करना होगा. आपको लोगों की देखभाल और चिंता करनी होगी. उन्हें (निर्मला सीतारमण) ये अहसास है कि लोग उन्हें चुनाव में सबक सिखाएंगे. इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री की आलोचना की और कहा कि उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों को राज्य सरकार द्वारा दी गई वित्तीय सहायता को भीख कहा था. स्टालिन ने कहा कि वह कम से कम एक बार आएं और लोगों से मिलें, द्रमुक प्रमुख ने अपनी पार्टी के लिए प्रचार करते समय उन्होंने पट्टाली मक्कल काची के संस्थापक एस रामदास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. भाजपा और पीएमके ने हाल ही में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तमिलनाडु में सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दिया था.

स्टालिन ने कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले डॉ. रामदास भाजपा के साथ चले गए हैं, जो सामाजिक न्याय के खिलाफ है. भाजपा की विचारधारा पीएमके के बिल्कुल विपरीत है. यहां तक कि पीएमके कार्यकर्ता भी गठबंधन से नाराज हैं. हम सभी जानते हैं कि गठबंधन कैसे बना था, यह कोई बड़ा रहस्य नहीं है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...