13 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पूर्णिया के शिवांकु बने टॉपर, दूसरे स्थान...

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पूर्णिया के शिवांकु बने टॉपर, दूसरे स्थान पर समस्तीपुर के आदर्श रहे, तीसरे स्थान पर 4 स्टूडेंट्स

Published on

पटना

बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं के बाद रविवार को 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड ऑफिस के सभागार में रिजल्ट को जारी किया। इसके साथ ही सभी परीक्षार्थी बीएसईबी के वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पूर्णिया जिले के शिवांकु कुमार टॉपर बने हैं। जिला स्कूल पूर्णिया के छात्र शिवांकु ने 489 अंक प्राप्त किए। जबकि समस्तीपुर जिले के आदर्श कुमार 488 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आदित्य कुमार, सुमन कुमार, पलक कुमारी और साजिया परवीन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

मैट्रिक के टॉमर्स को मिलेंगे ये पुरस्कार
बीएसईबी की ओर से मैट्रिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कार भी दिया जाता है। इसे तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले टॉपर को 75 हजार कैश, एक लैपटॉप और एक किंडल ईबुक रीडर प्रदान किया जाएगा। वहीं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर को 50 हजार कैश, एक लैपटॉप और एक किंडल ईबुक रीडर प्रदान किया जाएगा।

12वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी थी बाजी
इससे पहले बिहार बोर्ड की ओर से 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। 12वीं में कुल उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 87.21 रहा था। नतीजों में पिछले साल के 83.73 प्रतिशत से उल्लेखनीय सुधार देखा गया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.84 था, जो लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत 85.69 प्रतिशत से अधिक था।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this