22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यहमके नचनिया बोलले रहले... अखिलेश, राहुल आपने जीवन में खुद क्‍या हासिल...

हमके नचनिया बोलले रहले… अखिलेश, राहुल आपने जीवन में खुद क्‍या हासिल किया, छलका रवि किशन का दर्द

Published on

गोरखपुर

गोरखपुर के सांसद और वर्तमान में बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन इस वक्त चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। लेकिन वह स्थानीय मुद्दों और विरोधी प्रत्याशी की जगह लगातार अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर हमलावर हैं। रविवार शाम एक कार्यक्रम में उन्होंने दोनों नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि इन दोनों ने प्रदेश और देश के लिए क्या किया है जो दूसरों पर टिप्पणी करते हैं?

गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के राहुल गांधी पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं संघर्षों से उठकर यहां तक आया हूं। मेरा पूरा बदन छिला और कटा हुआ है, मैंने संघर्ष किया है। मैंने फिर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री स्थापित की जहां एक लाख लोगों को रोजगार दिया है।

अखिलेश-राहुल से पूछे सवाल
उन्‍होंने दोनों से सवाल पूछते हुए कहा, आप लोगों ने क्या किया, सरकारी नौकरी के अलावा किसी एक व्यक्ति को अगर रोजगार दिया हो तो बता दें? आप लोग तो पहले से ही सोने और चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, आप किसी के दर्द को क्या समझेंगे। बगैर जाने-बूझे किसी के विषय में कुछ भी कह देना आप लोगों की फितरत है। आपने खुद क्या किया? सब कुछ बना बनाया मिल गया। पैराशूट से उतरे और सब कुछ आसानी से बना बनाया पा लिया।

‘पहले खुद को पहचानें तब कुछ कहें’
अखिलेश का नाम लेकर उन्‍होंने कहा, ‘अखिलेश यादव हमके नचनिया बोलले रहले,तब हमके बहुत दुख भईल रहल। मुझसे पूछिए मैं गरीबी से उठकर यहां तक आया हूं। आप लोगों ने अपने जीवन में खुद क्या हासिल किया? आपका कौन सा योगदान है, प्रदेश और देश के लिए? पहले मेरे विषय में जान लो तब कुछ कहो। अखिलेश यादव मेरे विषय में क्या कहेंगे पहले खुद को पहचान लें कि वह क्या है फिर किसी को कुछ कहें। पहले मेरे विषय में जानो कि मैं कौन हूं, क्या हूं, तब कुछ कहने की हिम्मत करो। अनर्गल प्रलाप करना बंद कर दो। मुझे नचनिया कहने से पहले अपने विषय में सोचो।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...