18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeखेलनिकोलस पूरन ने जड़ा मॉन्स्टर सिक्स, फिर चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर गई...

निकोलस पूरन ने जड़ा मॉन्स्टर सिक्स, फिर चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर गई गेंद

Published on

बेंगलुरु:

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 15वां मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में एलएसजी के लिए खेलने वाले निकोलस पूरन ने अपने शानदार छक्कों से सबको हैरान कर दिया। उनके छक्कों ने सबको अपना दीवाना बना दिया। वहीं अपनी विस्फोटक पारी के दौरान पूरन ने एक छक्का तो ग्राउंड से बाहर ही मार दिया। उस छक्के की दूरी 106 मीटर की थी।

निकोलस पूरन ने मारा मैदान के बाहर छक्का
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 19वां ओवर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से रीसे टॉप्ली डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर ही स्ट्राइक पर निकोलस पूरन थे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया जबकि दूसरी गेंद वाइड रही।

इसके बाद टॉप्ली की अगली दो गेंद पर निकोलस पूरन ने दो छक्के ठोके। लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर जो पूरन ने किया। वो अविश्वसनीय था। टॉप्ली ने पूरन को गुड लेंथ पर गेंद डाली। ऐसे में पूरन ने जबरदस्थ पुल शॉट खेला और गेंद को सीधा मैदान के बाहर भेज दिया। गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के छत पर जाकर गिरी। यह 106 मीटर का छक्का था। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इससे पहले केकेआर के वेंकटेश अय्यर ने भी आरसीबी के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 106 मीटर का सिक्स ठोका था। ये दोनों इस सीजन के सबसे लंबे छक्के हैं।

लखनऊ ने बेंगलुरु को दिया 182 रन का टारगेट
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाए। डिकॉक ने टीम के लिए सर्वाधिक 81 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 190 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 40 रन बनाए। पूरन ने अपनी पारी में 5 छक्के और 1 चौका जड़ा। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट ग्लेन मैक्सवेल ने लिए। इसके अलावा रीस टॉप्ली, यश दयाल और मोहम्मद सिराज के हाथ 1-1 सफलता लगी।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...