13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यपैसा नहीं होने की बात कहकर नकुल दुबे ने लौटाया टिकट, अब...

पैसा नहीं होने की बात कहकर नकुल दुबे ने लौटाया टिकट, अब सीतापुर से राकेश राठौर उम्मीदवार

Published on

लखनऊ:

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने यूपी की 2 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने सीतापुर सीट से पूर्व विधायक राकेश राठौर को टिकट दिया है। पहले यहां से नकुल दुबे को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने टिकट वापस कर दिया। राकेश राठौर 2017 में बीजेपी के टिकट पर सीतापुर सदर से विधायक रह चुके हैं। हालांकि, बाद में सपा ज्वाइन कर ली थी।

नकुल दुबे ने पैसा नहीं होने की बात कही
कांग्रेस ने जिन दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उसमें सीतापुर और मथुरा लोकसभा सीट का नाम शामिल है। कांग्रेस ने सीतापुर से पूर्व विधायक राकेश राठौर को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं मथुरा से मुकेश धनगर को कैंडिडेट घोषित किया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता नकुल दुबे चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, इसलिए उन्होंने टिकट वापस कर दिया था। इतना ही नहीं चर्चा यह भी है कि नकुल दुबे ने चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं होने की भी बात कही है। इतना ही नहीं लंबे समय से सीतापुर क्षेत्र में न जाने के कारण उनका विरोध भी होने की बात कही जा रही है। नकुल दुबे ने 2019 लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में नकुल दुबे को हर का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

बीजेपी से बगावत करके सपा में गए थे राठौर
बात दें कि पूर्व विधायक राकेश राठौर ने 2017 विधानसभा चुनाव में सीतापुर की सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। अपने कार्यकाल के दौरान वो अक्सर बयानों को लेकर चर्चा में रहते थे। इस संबंध में उनके ऑडियो भी सामने आए थे। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले राकेश राठौर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसके बाद पूर्व विधायक ने बीजेपी से बगावत करके समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे, लेकिन सपा में जाने का उनको कोई फायदा नहीं मिला था।

अखिलेश यादव ने नहीं दिया टिकट
राकेश राठौर को 2022 विधानसभा चुनाव में न टिकट दिया गया और न ही उसके बाद हुए एमएलसी चुनाव में राकेश राठौर को सपा ने टिकट दिया। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में सीतापुर से नगर पालिका अध्यक्ष के लिए राकेश राठौर अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन सपा ने ऐन मौके पर दो उम्मीदवारों को टिकट थमा दिया। बाद में पर्चा दाखिल करने के कारण राकेश राठौर की पत्नी को सपा का सिंबल नहीं मिला। पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल की बहू को सपा का सिंबल मिल गया था। इस चुनाव में राकेश ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। इन्हीं सबसे से पूर्व विधायक राकेश राठौर बेहद नाराज चल रहे थे। इसी कारण लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब उन्हें कांग्रेस ने लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...