12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतितिहाड़ से निकलते ही संजय सिंह ने दिखाए तेवर, बोले- तानाशाह सरकार...

तिहाड़ से निकलते ही संजय सिंह ने दिखाए तेवर, बोले- तानाशाह सरकार को हटाने का वक्त

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. उन्हें शराब घोटाले में 6 महीने बाद सशर्त जमानत मिली है. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने आजतक से खास बातचीत की. संजय सिंह ने कहा कि ये जश्न नहीं, जंग का समय है, आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहे. हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जेल में हैं. हम लड़ाई लड़ेंगे, मिलकर संघर्ष करेंगे और तानाशाह हुकूमत को हटाएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे, हमारे साथी छूटेंगे.

जब उनसे ये पूछा गया कि क्या लोकसभा चुनाव में आपकी अहम जिम्मेदारी देखने मिलेगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तो बाहर निकला हूं, बाकी आम आदमी पार्टी जो भी तय करेगी, वही करूंगा. मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं. समर्पित भाव से हमेशा काम किया है. पार्टी के लिए काम करेंगे.

यह जश्न का नहीं, जंग का समय है. सभी देशभक्त कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहें. हमारे क्रांतिकारी साथी @ArvindKejriwal, @msisodia, और @SatyendarJain जेल में हैं. जेल के ताले टूटेंगे, हमारे साथी छूटेंगे!
अरविन्द केजरीवाल ज़िन्दाबाद!!!
आम आदमी पार्टी ज़िन्दाबाद!!!

संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अब संघर्ष के लिए तैयार रहें. हमारी पार्टी आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी है और अगर इस देश की हुकूमत को कोई गलतफहमी है, देश के तानाशाहों और भारतीय जनता पार्टी को अगर कोई गलतफहमी है, तो अपनी गलतफहमी को दूर करें. आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता उनके आगे झुकना और रुकने वाला नहीं है.

सांसद संजय की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ?
जेल से बाहर निकलकर क्या कमी महसूस हुई जिसे आप पूरा करेंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आज हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल जेल के अंदर हैं. यह आम आदमी पार्टी और हमारे लिए बहुत बड़ी कमी है. तो उस कमी को चार गुना ज्यादा मेहनत करके, एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के संदेश को, अरविंद केजरीवाल की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएगा. लोगों को यह बताया जाएगा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा हुआ है. आज तानाशाह सरकार को हटाने का वक्त है.

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आपने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार कर लिया है. उनका अपराध क्या है? वे माता बहन को अच्छी शिक्षा, मुफ्त पानी, 1000 रुपये देना चाहते हैं. आप भारत की सर्वश्रेष्ठ सरकार, अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराना चाहते हैं। आप आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार करना चाहते हैं.

संजय सिंह ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी, उसके नेता, उसके कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं. बीजेपी अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है. वे केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं, वे केजरीवाल से पानी, शिक्षा बंद करने के लिए कह रहे हैं. हमने दिल्ली के स्कूल को दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ इन्फ्रा स्कूलों में बदल दिया. गुजरात में 25 साल तक बीजेपी की सरकार रहने के बावजूद पीएम मोदी को कृत्रिम स्कूल का दौरा करना पड़ा.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कानून अलग है क्या? कल को एक मुकदमा मोहाली में लिखा जाएगा, दो दारोगा वहां से आएंगे. एक मुकदमा झारखंड में लिखा जाएगा, तीन दारोगा वहां से आएंगे. एक मुकदमा तमिलनाडु में लिखा जाएगा तो पांच दारोगा वहां से आएंगे और एक मुकदमा बंगाल में हमारी बहन ममता लिखवा देंगी तो वहां से 10 दारोगा आ जाएंगे इनको गिरफ्तार करने.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि जेल का जवाब वोट से देना है. उन्होंने कहा कि बीजेपी केजरीवाल का इस्तीफा मांग रही है लेकिन एक साल से मणिपुर जल रहा है तब किसी का इस्तीफा नहीं मांगा गया. संजय सिंह ने कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी का आभार जताया जो उनकी ओर से कोर्ट में दलीलें पेश कर रहे थे. मैंने आज भाभी (सुनीता केजरीवाल) की आंखों में आंसू देखें. इन आंसुओ का बदला ईश्वर लेगा.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...