17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमाफी चाहती हूं, आगे से ध्यान रखूंगी... मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम...

माफी चाहती हूं, आगे से ध्यान रखूंगी… मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम ने मानी गलती, भारतीय झंडे का किया था अपमान

Published on

माले

मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना न विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के झंडे पर किए अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए माफी मांग ली है। विपक्षी पार्टी एमडीपी के पोस्टर में अशोक चक्र जैसा प्रतीक को भारत से जोड़ते हुए मरियम ने पोस्ट किया था। उनके पोस्ट पर सोशल मीडिया में विवाद खड़ा हो गया था। आलोचना के बाद उन्होंने अपनी इस पर अपनी माफी का बयान जारी किया है। मरियम ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं अपनी एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बात करना चाहती हूं। इस पोस्ट काफी लोगों का ध्यान खींचा है और कई लोगों ने इसकी आलोचना की है। मैं अपनी इस पोस्ट के चलते हुए किसी भी भ्रम या उकसावे लिए ईमानदारी से माफी मांगती हूं।’

मरियम मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी, पीएनसी से आती हैं। सत्ताधारी पार्टी की नेता ने कहा, ‘यह मेरे ध्यान में लाया गया कि मालदीव की विपक्षी पार्टी एमडीपी को मेरी प्रतिक्रिया में इस्तेमाल की गई छवि भारतीय ध्वज से मिलती जुलती है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ और मुझे इसके कारण हुई किसी भी गलतफहमी के लिए खेद है।’ उन्होंने ये भी कहा कि मालदीव ने भारत के साथ हमारे आपसी सबंधों को हमेशा सम्मान और महत्व दिया है। ऐसे में भविष्य में इस तरह की गलतियां ना हो, इसके लिए सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को शेयर करते हुए मैं ज्यादा ध्यान रखूंगी।

क्या है विवाद की वजह
मरियम शिउना ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया। इसमें भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में शामिल अशोक चक्र को गलत तरीके से दिखाया गया। इसमें भाजपा के चुनाव निशान को भी दिखाया गया। उन्होंने लिखा कि विपक्षी पार्टी एमडीपी भारत के दबाव में है। ऐसे में मालदीव को उनसे बचने की जरूरत है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कहा गया कि मरियम शिउना का ऐसा करने के पीछे का मकसद भारत का अपमान करना था।

इस पोस्ट पर एमडीपी की ओर से आलोचना और भारतीय यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद, शिउना ने इस पोस्ट पर माफी मांग ली है। मरियम शिउना मालदीव सरकार में युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्री रह चुकी हैं। शिउना माले सिटी काउंसिल की प्रवक्ता भी हैं। शिउना इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के समय भी विवादों में रही थीं। उन्होंने नरेंद्र मोदी की यात्रा पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसने दोनों देशों में तनाव बढ़ना का काम किया था।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...