19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिजेल में CM केजरीवाल... दिल्ली में बिजली, पानी, बस किराए पर सब्सिडी...

जेल में CM केजरीवाल… दिल्ली में बिजली, पानी, बस किराए पर सब्सिडी कब तक? एलजी ने बताया अफवाह

Published on

नई दिल्ली

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं दिल्ली में बिजली, पानी और बस किराए पर सब्सिडी के बंद या जारी रहने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हैं। लेकिन दिल्लीवालों के लिए आज बड़ी गुड न्यूज आई है। दरअसल दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। एलजी ने कहा, ‘दिल्ली में बिजली, पानी और बस किराए पर सब्सिडी जारी रहेगी। जनता को ‘निहित राजनीतिक स्वार्थों’ के लिए फैलाई जा रही ‘अफवाहों’ पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।’ राज निवास की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल सब्सिडी योजनाओं को बंद कर देंगे। बयान में कहा गया है कि सक्सेना ने एक विशेष राजनीतिक दल के सदस्यों और उसके मंत्रियों के ‘स्पष्ट रूप से झूठे और जानबूझकर गुमराह करने वाले’ बयानों को गंभीरता से लिया है कि जिनमें कहा गया है कि चूंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं, इसलिए ‘मुफ्त’ बिजली, पानी और महिलाओं की बस यात्रा से संबंधित योजनाएं और सब्सिडी बंद कर दी जाएंगी।

बयान में कहा गया है कि सक्सेना ने दिल्ली के लोगों को आश्वस्त किया है कि गरीबों को लाभ पहुंचाने वाली कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं की जाएगी। इसके अलावा, उनसे ‘निहित राजनीतिक स्वार्थों’ के लिये दिये जा रहे बयानों और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। सक्सेना ने बताया इन योजनाओं का भुगतान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली की समेकित निधि से किया जाता है, न कि किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खाते से। बयान में कहा गया है कि इन योजनाओं को दिल्ली के लोगों की ओर से वित्त पोषित किया जाता है जो टैक्स के माध्यम से इस समेकित कोष में योगदान देते हैं।

क्या है AAP की प्रतिक्रिया?
दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद जी ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि वो जेल के बाहर हों या अंदर, दिल्ली के लोगों के काम नहीं रुकने देंगे। आज दिल्ली के बेटे और भाई अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत हुई है। दिल्ली की जनता की बड़ी जीत हुई है।’

‘…सभी लोग अपने वोट के जरिए जवाब देंगे’
वहीं, AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों के लिए मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की। उन्होंने स्कूलों को बेहतर बनाया, भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री के सभी अच्छे कामों पर रोक लगाती रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों के लिए जो काम शुरू किया था वह जारी रहेगा। सभी लोग अपने वोट के जरिए जवाब देंगे।’

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...