15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यमोहम्मद शमी के वर्ल्ड कप प्रदर्शन से अमरोहा का बजा डंका, वोटिंग...

मोहम्मद शमी के वर्ल्ड कप प्रदर्शन से अमरोहा का बजा डंका, वोटिंग के बीच PM मोदी ने किया जिक्र

Published on

अमरोहा:

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में विपक्ष पर हमला बोला। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच अमरोहा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अमरोहा ने अपनी पहचान भी दुनिया भर में स्थापित की है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन्होंने दोनों पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि यूपी में दो शहजादों की फिल्म की शूटिंग चल रही है। जनता पहले ही इन्हें नकार चुकी है। दोनों शहजादे भष्टाचार और तुष्टिकरण के साथ घूम रहे हैं। दोनों शहजादे सनातन को गाली दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार 2014 और 2019 का रिकॉर्ड टूटेगा। उन्होंने सामाजिक न्याय के नाम पर दलित और पिछड़ों के साथ धोखा किए जाने की भी बात कही।

एससी, एसटी और ओबीसी को दिया धोखा
पीएम मोदी ने अमरोहा से पहले की सरकारों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पहले की सरकारें सामाजिक न्याय के नाम पर एससी/एसटी और ओबीसी को सिर्फ धोखा ही देती रही। पीएम ने कहा कि जो सपना ज्योतिबा फुले जी का था। जो सपना बाबा साहेब अंबेडकर का था। जो सपना चौधरी चरण सिंह जी का था, सामाजिक न्याय का वो सपना अब मोदी पूरा कर रहा है।

पीएम ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

अमरोहा का बज रहा डंका, शमी का जिक्र
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरोहा का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। दरअसल, अमरोहा ढोलक निर्माण को लेकर चर्चित है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरोहा की रैली में देश के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शामी ने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया है। योगी जी की सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमरोहा की एक ही थाप है – कमल छाप। अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...