28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'कांग्रेस और JMM भ्रष्टाचार के भाई-भाई हैं', गीता कोड़ा के नामांकन में...

‘कांग्रेस और JMM भ्रष्टाचार के भाई-भाई हैं’, गीता कोड़ा के नामांकन में बोले बाबूलाल मरांडी

Published on

रांची,

कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं गीता कोड़ा चाईबासा यानी सिंहभूम सीट से चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं गीता कोड़ा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. झारखंड में 4 सीटों पर 13 मई को चुनाव होना है. सिंहभूम उनमें से एक है. पिछली बार 2019 में मोदी लहर के दौरान वह कांग्रेस के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचने वाली एकमात्र प्रत्याशी थीं. इस बार बीते महीने उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया.

सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं. सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर. गीता कोड़ा के नामांकन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य पार्टी नेता शामिल हुए. इस बार इस सीट पर जोरदार टक्कर की संभावना है. इस सीट पर INDIA उम्मीदवार जोबा मांझी के साथ साथ राज्य के सीएम चंपई सोरेन, मंत्री दीपक बिरुआ और जेएमएम, कांग्रेस के विधायक की साख भी दांव पर है. इस संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले तमाम यानी 6 विधानसभा क्षेत्र में से 5 पर जेएमएम और 1 सीट पर कांग्रेस का कब्जा है.

‘झारखंड में 14 सीटें जीतेगा NDA’
यह सीट एसटी रिजर्व है. चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सिंहभूम सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 32 हजार 934 है. इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 5 हजार 167 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 27 हजार 734 है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन को 14 सीटें जीतना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 सीटें लेकर तीसरी बार देश की बागडोर संभालें, यही निवेदन करने आया हूं.

‘कांग्रेस और JMM भ्रष्टाचार के सहोदर भाई’
मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने से पहले गांव में सड़कें नहीं थीं. बीमार होने पर लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे. केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर पूरे देश और राज्य के गांव-गांव तक सड़कें बन गईं. अब लोग राज्य के हर गांव में गाड़ी से जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 50 से 55 साल तक राज किया, लेकिन उन्होंने गांव के लोगों की चिंता नहीं की. उनकी तकलीफ और दर्द को नहीं समझा. मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा भ्रष्टाचार के सहोदर भाई हैं. उन्होंने कहा कि पहले गांव में बिजली नहीं थी. लोग लालटेन और ढिबरी के सहारे जीते थे. पिछली सरकार ने गांव में बिजली पहुंचाने की कभी चिंता नहीं की. केंद्र में भाजपा सरकार बनते हैं गांव-गांव में बिजली पहुंच गई.

‘सत्ता में आए तो 3 करोड़ से अधिक गरीबों को मिलेंगे आवास’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों, गांव, मां-बहनों की चिंता करते हैं. कोरोना काल में जब सब कुछ बंद हो गया, तब उन्होंने गरीबों की चिंता की. प्रत्येक गरीबों के लिए मुफ्त में अनाज देना शुरू किया. आने वाले 5 साल तक गरीबों को मुफ्त में अनाज दिया जाएगा. सरकार ने 10 वर्षों के कार्यकाल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों का आवास दिया है. अगली बार सत्ता में आने पर 3 करोड़ से अधिक गरीबों को आवास दिए जाएंगे.

‘पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है’
उन्होंने कहा कि गरीबों के घर तक गैस पहुंचाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. इस बार सत्ता में आने पर छूटे हुए गरीबों को भी उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जाएगा. पहले गरीब बीमार पड़ता था तो इलाज के लिए सोचना पड़ता था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 लाख का उनका बीमा कर दिया. अब गरीब अच्छे अस्पताल में मुफ्त में इलाज कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...