17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यगुजरात : BJP के खिलाफ क्षत्रिय समाज का आंदोलन तेज, शुरू किया...

गुजरात : BJP के खिलाफ क्षत्रिय समाज का आंदोलन तेज, शुरू किया ‘धर्म रथ’

Published on

गांधीनगर,

राजकोट सीट से भाजपा के उम्मीदवार परसोत्तम रूपाला के बयान के बाद क्षत्रिय समाज का विरोध अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा. क्षत्रिय समाज की संकलन समिति की ओर से दिए गए आह्वान के मुताबिक बुधवार से सौराष्ट्र के दो बड़े जिलों राजकोट और कच्छ में धर्म रथ की शुरुआत की गई. ये धर्मरथ अलग-अलग गांवों में घूमेंगे और भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे.

परसोत्तम रूपाला की उम्मीदवारी रद्द न करने के विरोध में क्षत्रिय समाज अब भाजपा के सामने मैदान में उतर गया है. परसोत्तम रूपाला बार-बार क्षत्रिय समाज से माफी मांग चुके हैं और समाज को राष्ट्रहित में भाजपा के साथ जुड़ने की अपील भी कर चुके हैं. फिर भी क्षत्रिय समाज उनकी एक बात सुनने को तैयार नहीं है.

बीजेपी ने क्षत्रिय नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी
वहीं दूसरी ओर गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने क्षत्रिय समुदाय प्रभावित 10 जिलों में डेमेज कंट्रोल के लिए बैठकें कीं. सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं ने पार्टी के क्षत्रिय नेताओं को यह जिम्मेदारी दी है कि चुनाव के दौरान कोई बड़ी घटना ना हो और साथ ही मतदान के वक्त समाज का ज्यादातर मतदान भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में हो. इसके लिए सभी नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में काम पर लगने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि इस मसले पर सभी नेता मीडिया के समक्ष बात करने से इनकार कर रहे हैं.

युवाओं में दिख रहा बीजेपी के खिलाफ रोष
इस डैमेज कंट्रोल बैठक का मूल उद्देश्य समाज के विरोध को शांत करना और साथ ही बड़े नेताओं की जनसभाओं में कोई बड़ा विरोध ना हो इसके लिए समाज को समझाना था. भाजपा के सभी क्षत्रिय नेता अपने-अपने इलाकों में समाज के लोगों को समझाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं लेकिन युवाओं में अभी भी भाजपा के खिलाफ रोष दिख रहा है. ऐसे में गृह राज्य मंत्री और भाजपा के संगठन महामंत्री की डैमेज कंट्रोल की कोशिश कितनी सफल होती है यह आने वाले दिनों में पता चलेगा.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...