10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराजनीतिजाति जनगणना को कोई ताकत नहीं रोक सकती... इशारों-इशारों में राहुल का...

जाति जनगणना को कोई ताकत नहीं रोक सकती… इशारों-इशारों में राहुल का पीएम मोदी पर निशाना

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर तीखा प्रहार किया। राहुल ने कहा कि जो अपने आप को देशभक्त कहते हैं वो 90 प्रतिशत लोगों के लिए ‘न्याय’ सुनिश्चित करने वाली जाति आधारित जनगणना के ‘एक्सरे’ के विरोध में खड़े हो गए हैं। राहुल ने आगे कहा कि लेकिन वे जाति आधारित जनगणना को रोक नहीं सकते। उन्होंने यहां ‘समृद्ध भारत’ नामक संगठन की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता यह भी कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी के लिए न्याय मेरी जिंदगी का मिशन बन गया है।

क्रांतिकारी घोषणापत्र से मोदी घबरा गए हैं
राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी पार्टी के ‘क्रांतिकारी’ घोषणापत्र से घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में आज 90 प्रतिशत लोगों के साथ भयंकर अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने ऐसा नहीं कहा कि हम कोई कार्रवाई करेंगे, हमने सिर्फ कहा कि यह पता लगाएंगे कि कितना अन्याय हो रहा है।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर किसी को चोट लगी है और वह कहे कि आप एक्सरे करा लीजिए, तो इससे किसी को एतराज तो नहीं होना चाहिए।

देशभक्त तो न्याय चाहता है…
राहुल ने कहा कि जब उन्होंने सिर्फ यह कहा कि पता करते हैं कितना अन्याय है तो यह सारे के सारे खड़े हो गए और कहने लगे कि देश को तोड़ने और बांटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने पूछा कि एक्सरे से क्या बंटेगा? फिर उन्होंने खुद ही जवाब देते हुए कहा कि इससे तो 90 प्रतिशत लोगों को पता चलेगा कि उनकी भागीदारी कितनी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जाति आधारित जनगणना को कोई शक्ति नहीं रोक सकती है क्योंकि हिंदुस्तान के 90 प्रतिशत लोगों को यह बात समझ में आ गई है। राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सारे के सारे देशभक्तों को यह अच्छा लगना चाहिए। देशभक्त तो न्याय चाहता है, वह अन्याय तो नहीं चाहता है। कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अपने आप को देशभक्त कहते हैं लेकिन जातिगत जनगणना के ‘एक्सरे’ से डरते हैं।

अगर जाति नहीं तो पीएम मोदी ओबीसी कैसे?
सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार करते हुए कहा, ‘मोदी ने देश से 10 साल पहले कहा कि वह ओबीसी हैं। जैसे ही मैंने जाति आधारित जनगणना और एक एक्सरे की बात की तो नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि जाति ही नहीं होती है। अगर जाति नहीं है तो आप ओबीसी कैसे हैं? आपको उसी समय कहना चाहिए था कि मेरी कोई जाति नहीं है।’ राहुल ने कहा कि अगर आप महाशक्ति बनना चाहते हैं, चीन से मुकाबला करना चाहते हैं तो 90 प्रतिशत लोगों की शक्ति का इस्तेमाल तो करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना का ‘एक्सरे’ और न्याय उनके लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह उनकी जिंदगी का मिशन है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जब भी कोई 90 प्रतिशत आबादी की बात करता है वह गैर-संजीदा हो जाता है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...