27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यहरियाणा : किसानों ने BJP कैंडिडेट अरविंद शर्मा से पूछे पांच सवाल,...

हरियाणा : किसानों ने BJP कैंडिडेट अरविंद शर्मा से पूछे पांच सवाल, 5 साल से कहां थे, फिर मचा बवाल

Published on

रोहतक ,

हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा. वो जिले के गढ़ी किलोई सांपला हल्के के कई गांव का चुनावी दौरे पर आए थे. जब अरविंद शर्मा अपने काफिले के साथ रोहतक के गांव टिटौली में चुनाव प्रचार के लिए एक चौपाल में पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद किसानों ने पहले अरविंद शर्मा से पांच सवाल पूछे. किसानों ने अरविंद शर्मा से कहा कि 5 साल तक आप कहां थे? इस पर अरविंद शर्मा के समर्थकों ने उन्हें कांग्रेसी कह डाला. यह सुनकर किसान भड़क गए. दोनों में काफी देकर कहासुनी हुई और हंगामा खड़ा हो गया.

किसानों ने अरविंद शर्मा से एमएसपी गारंटी कानून की मांग, किसानों के खराब फसल का मुआवजा देने को लेकर सवाल किए. मगर बीच में बीजेपी नेताओं द्वारा विरोध करने वाले किसानों को कांग्रेसी और गुलाबी गैंग कहने आप किसान भड़क गए. किसानों और बीजेपी समर्थकों के बीच खूब बहस और हंगामा हुआ. इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि किसानों ने उन पर लात थप्पड़ जड़ दिए उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई.

किसानों ने BJP उम्मीदवार से पूछे पांच सवाल
बता दें, अरविंद शर्मा को पहले भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है. इसलिए रोहतक पुलिस ने उन्हे कड़ी सुरक्षा दी हुई है. वहीं किसानों ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार और सांसद गांव पांच साल में अब वोट मांगने आए हैं. किसानों ने उनसे पांच सवाल पूछे लेकिन उन्होंने किसानों के सही जवाब नहीं दिए जब किसान सवाल कर रहे थे तो उनके समर्थकों ने खुद ही हंगामा कर दिया.

BJP उम्मीदवार के कार्यक्रम में हाथापाई हुई
ये लोग राम मंदिर और धारा 370 खत्म की बात कर रहे हैं, किसानों का इनसे क्या लेना देना. किसान एमएसपी गारंटी की मांग कर रहे है साढ़े सात सौ किसना शहीद हो गए हैं. बीजेपी ने किसानों के अब तक क्या किया है. इससे पहले रविंद शर्मा रोहतक के गांव सिसरौली पहुंचे. जहां कार्यक्रम के बीच में उनका विरोध शुरू हो गया.

 

Latest articles

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...

20 जून को जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 1,634 करोड़

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता...

गृह क्लेश से परेशान विवाहिता और आर्थिक तंगी से जूझ रहे ऑटो चालक ने की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी में लगातार लोगों द्वारा आत्महत्या की जाने के मामले सामने आते जा...

More like this

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...