24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के छतरपुर इलाके में विदेशी महिला के कपड़े फाड़े, पर्स और...

दिल्ली के छतरपुर इलाके में विदेशी महिला के कपड़े फाड़े, पर्स और अंगूठी लूटी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के छतरपुर इलाके में विदेशी महिला से 25 अप्रैल रात पौने 11 बजे दो लड़कों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. महिला के मुताबिक, वो पैदल अपने घर जा रही थी. इस दौरान दो लड़के एक कुत्ते के साथ उसके पीछे चल रहे थे. कुत्ते देखकर वो डर गई.

इसी बीच दोनों लड़के उसे दीवार के पीछे ले गए और साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए. इसके बाद महिला का पर्स और रिंग भी छीन ली. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों किन्नू और रिंकू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है.

दोनों आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं केस
DCP साउथ के मुताबिक, दोनों नशे के आदी हैं और उन पर पहले के भी केस दर्ज हैं. दोनों एक गाड़ियों की लोडिंग कंपनी में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि रात्र करीब 12 बजे सड़क पर घायल हुई एक महिला के संबंध में पुलिस स्टेशन महरौली पर एक पीसीआर कॉल मिली थी. मौके पर पहुंचने पर 27 साल की युगांडा की महिला को घायल अवस्था में पाया गया. इसके बाद पुलिस की टीम उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई. महिला ने बताया कि वह रात करीब 10:45 बजे 100 फीट रोड, छतरपुर पहाड़ी पर फूल मंडी से जा रही थी.

इस दौरान दो लड़के, जिनके पास एक कुत्ता था, उसके पीछे चल रहे थे. महिला ने कहा कि वह कुत्तों से डरती थी. इसलिए उसने कोशिश की कुत्ते से दूर रहने के लिए कहा. हालांकि, लड़कों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और दीवार के दूसरी तरफ खींच लिया. वहां विवाद हुआ और उन्होंने उसकी अंगूठी और पर्स लूट लिया, जिसमें 800 रुपये थे. मौके से भागने से पहले उन्होंने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए और उसके सिर पर पत्थर से वार किया. महिला ने बताया कि वह छतरपुर, महरौली में रहती है.

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान
उनके बयान के आधार पर महरौली पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 394/ 354बी/ 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था. सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान किन्नू और रिंकू कश्यप के रूप में की. दोनों को नई दिल्ली के सतबरी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. वे दोनों नशे के आदी हैं और गिरफ्तारी के दौरान भी वे हल्के नशे की हालत में थे.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...