26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपश्चिम बंगाल में BJP ने ममता बनर्जी को दी नई टेंशन, चुनाव...

पश्चिम बंगाल में BJP ने ममता बनर्जी को दी नई टेंशन, चुनाव आयोग से दो कैंडिडेट का नामांकन रद्द करने की मांग

Published on

कोलकाता

लोकसभा चुनावों के पांचवें चरण के चुनाव प्रचार की वोटिंग से पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को नई टेंशन दे दी है। बीजेपी ने टीएमसी के दो कैंडिडेट के फार्म में गड़बड़ी का उल्लेख करते हुए इन्हे रद्द करने की मांग चुनाव आयोग से की है। बीजेपी के राज्य महासचिव जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कोलकाता-दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला रॉय (मौजूदा सांसद) के लाभ के पद पर होने को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। चट्‌टोपाध्याय ने अपनी शिकायत में कहा है कि माला रॉय कोलकाता नगर निगम की अध्यक्ष भी हैं। इस पद को लाभ का पद माना जाता है। उन्होंने इस बार पद से इस्तीफा दिए बिना ही अपना नामांकन दाखिल किया है। चट्टोपाध्याय ने कहा कि अगर वह कहती हैं कि वह केएमसी की अध्यक्ष के रूप में वेतन नहीं ले रही हैं, तो भी वह लाभ के पद के दायरे से बाहर नहीं होंगी।

नुरुल इस्लाम के नामांकन पर सवाल
बीजेपी ने उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट लोकसभा से टीएसी कैंडिडेट हाजी नुरुल इस्लाम के नामांकन को रद्द करने की मांग उठाई है। नुरुल इस्लाम 2009 से 2014 तक इस क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। चट्टोपाध्याय के अनुसार कि नामांकन दाखिल करने वाले किसी भी व्यक्ति और जो पहले किसी भी सरकारी, विधायी या संसदीय पद पर रहा हो, उसे अपने नामांकन के साथ ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ पेश करना होगा। मगर हाजी नुरुल इस्लाम ने ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ जमा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यदि आपको याद हो, बीरभूम लोकसभा क्षेत्र के लिए हमारे पहले उम्मीदवार देबाशीष धर (पूर्व आईपीएस) का नामांकन रद्द कर दिया गया था, क्योंकि वह राज्य सरकार से प्राप्‍त ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ नहीं दिखा सके थे। इसके बाद हमें बीरभूम में अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा था। उन्होंने कहा कि हम रॉय और इस्लाम के नामांकन में इन कमियों को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क कर चुके हैं।

क्या संदेशखाली में लगेगा झटका?
बशीरहाट लोकसभा लोकसभा क्षेत्र में ही संदेशखाली का क्षेत्र आता है जो तृणमूल कांग्रेस के लिए पहले से परेशानी का सबस बना हुआ है। अगर नुरुल इस्लाम के नामांकन तकनीकी खामियों में फंसता है तो तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा मुसीबत हो सकती है। बीजेपी ने इस लोकसभा सीट से रेखा पात्रा को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने चट्टोपाध्याय का कहना है वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। बीजेपी की तरफ से उठाई गई खामियों को लेकर माला रॉय, नुरुल इस्लाम या किसी अन्य तृणमूल कांग्रेस नेता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बीजेपी ने कोलकाता दक्षिण की सीट से देबाश्री चौधरी को मैदान में उतारा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...