17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिस्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया... अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम बेल...

स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया… अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम बेल मिलने पर बोले अमित शाह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम बेल दी है। जिसके कारण वो 1 जून तक के लिए तिहाड़ से बाहर आ गए हैं और जनसभा और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की अंतरिम बेल पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रिएक्शन आया है। दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरव्यू में बताया कि वो नहीं मानते हैं कि अरविंद केजरीवाल की इस तरह से अचानक जेल से बाहर आना एक रूटीन जजमेंट नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है।

उसके बाद जब अमित शाह से अरविंद केजरीवाल से इंडिया गठबंधन के प्रचार के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी अरविंद केजरीवाल स्वाति मालीवाल पर हुए हमले के मामले में फंसे हुए हैं। उन्हें इससे मुक्त होने दीजिए फिर देखते हैं क्या होता है।

केजरीवाल कर रहे कोर्ट की अवमानना
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा कि अगर लोग झाड़ू पर वोट देंगे तो चार मई के बाद उन्हें जेल नहीं जाना पडे़गा। अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर अमित शाह ने कहा कि वो सरेआम कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। इनका कहना है कि जो चुनाव में विजय होता है उसे सुप्रीम कोर्ट दोषी होने के बाद भी जेल नहीं भेजता है। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल को जमानत देने वाले सुप्रीम कोर्ट के उन जज साहबों को सोचना है कि उनके जजमेंट का क्या दुरुपयोग या उपयोग हो रहा है।इसके बाद जब इंटरव्यू में पूछा गया कि आप सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट पर आप क्या कहेंगे तो इसपर अमित शाह ने कहा कि न्याय की व्याख्या करना सुप्रीम कोर्ट का अधिकार है लेकिन मेरा मानना है कि ये नॉर्मल प्रकार का जजमेंट नहीं है देश के काफी लोगों का मानना है कि स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...