13.6 C
London
Monday, March 2, 2026
HomeUncategorizedघर लौटे गुरुचरण सिंह की पहली फोटो आई सामने, पकी दाढ़ी के...

घर लौटे गुरुचरण सिंह की पहली फोटो आई सामने, पकी दाढ़ी के संग चेहरे पर दिखी मुस्कान, पिता बोले- अब मिला है सुकून

Published on

22 अप्रैल से लापता एक्टर गुरुचरण सिंह की घर लौटने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने शनिवार ट्विटर पर एक पुलिस अधिकारी के साथ गुरुचरण की तस्वीर शेयर की। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर 25 दिनों के बाद शुक्रवार को अपने दिल्ली स्थित घर पर लौट आए। फोटो में, गुरुचरण सिंह पुलिसकर्मी के बगल में खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। वो थके हुए लग रहे हैं। एएनआई की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये आदमी बूढ़ा हो गया है।’ फोटो में गुरुचरण सिंह ने धारीदार पगड़ी और काली टी-शर्ट पहनी हुई है। उनकी दाढ़ी पकी हुई है। इसलिए लोग उन्हें देखकर बूढ़ा समझ रहे हैं।

अपने घर लौटने के तुरंत बाद, एक्टर से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की और एक स्थानीय अदालत के सामने उनका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि एक्टर ने बताया है कि ‘वह आध्यात्मिक यात्रा के लिए घर से निकले थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्टर के पिता, हरजीत सिंह शुरू में हमसे बात करने में झिझक रहे थे। जब उनसे उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें घर वापस आए 2 दिन हो गए हैं।’

बेटे के लौटने के बाद क्या बोले पिता
वैसे बेटे के घर लौटने के बाद उनके पिता ने बताया है कि उन्हें कैसा लग रहा है और इस पर रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कहा, ‘तबीयत ठीक है अभी उनकी। यहीं घूम रहे थे वो। अगवा नहीं किया था उनको। हमने पुलिस को सब बताया है, आप उनसे पता कर लीजिये।’

गुरुचरण सिंह कब गायब हुए?
इससे पहले अप्रैल में, गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके बेटे के मुंबई जाने के बाद से अचानक लापता होने की जानकारी दी थी। उनके पिता के बयान के अनुसार, गुरुचरण सिंह के मुंबई जाने की उम्मीद थी। लेकिन वह कभी शहर नहीं पहुंचे। प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने यह भी पाया कि एक्टर वित्तीय लेनदेन के लिए कई बैंक खाते चला रहे थे और अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। एक्टर के दोस्तों और रिश्तेदारों ने शुरू में पुलिस को बताया कि गुरुचरण सिंह अपने आध्यात्मिकता में लीन हो रहे थे। उन्हें पहाड़ों पर जाना था।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...