18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराष्ट्रीयअपने अफसरों के खिलाफ ऐक्शन... करप्शन पर सीबीआई की जीरो टॉलरेंस नीति,...

अपने अफसरों के खिलाफ ऐक्शन… करप्शन पर सीबीआई की जीरो टॉलरेंस नीति, क्या मामला है?

Published on

नई दिल्ली

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीबीआई ने अपने ही अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बताया कि सीबीआई ने मध्यप्रदेश में कुछ अपने ही अधिकारियों, राज्य के नर्सिंग कॉलेजों के अधिकारियों और पटवारियों की कथित मिलीभगत से चल रहे एक षड्यंत्र का पर्दाफाश किया। सीबीआई ने बताया कि सीबीआई भोपाल की एसीबी टीम ने हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए राज्यव्यापी निरीक्षण करने के लिए सात कोर टीमें और तीन-चार सहायक टीमें बनाई थी। इन टीमों में CBI के अधिकारी, MP के नर्सिंग कॉलेजों द्वारा नामित अधिकारी और पटवारी शामिल थे। इन जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि नर्सिंग कॉलेज बुनियादी ढांचे और संकाय के मामले में नर्सिंग कॉलेजों के लिए निर्धारित मानदंडों और मानकों को पूरा करते हैं।

10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
सीबीआई ने बताया कि जांच में सामने आया कि विभिन्न टीमों द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों की निगरानी के दौरान एक सहायक टीम के अधिकारियों, जिनमें CBI के इंस्पेक्टर राहुल राज शामिल थे। इन्हें कथित रूप से भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाया गया। यह देखा गया कि वह रिश्वत लेकर अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट दे रहे थे। यह रिश्वत बिचौलियों के माध्यम से ली जा रही थी। CBI ने तुरंत कार्रवाई की और इंस्पेक्टर राहुल राज, 3 अन्य CBI अधिकारियों और बिचौलियों समेत 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीबीआई का आरोप है कि शनिवार को इंस्पेक्टर राहुल राज को एक अनिल भास्करन और उनकी पत्नी से कथित रूप से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए
इस कार्रवाई के बाद CBI नई दिल्ली ने भोपाल, इंदौर, रतलाम और जयपुर में 31 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें 2.33 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 4 गोल्ड बार, 36 डिजिटल डिवाइस और 150 से अधिक आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। सीबीआई ने बताया कि इस मामले में CBI के इंस्पेक्टर राहुल राज, CBI से जुड़े MP पुलिस के इंस्पेक्टर सुशील कुमार मजोका , टाउट्स के रूप में काम करने वाले ओम गोस्वामी, रवि भदौरिया, जुगल किशोर और तीन महिलाओं समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को 29 मई तक के लिए CBI की हिरासत में भेज दिया गया है। CBI ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...

More like this

एलएंडटी के पुनर्गठन और रणनीतिक बदलाव की मांग, विशेषज्ञ ने कंपनी को विभाजित करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)...

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...