20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यअगर टीवी पर PM मोदी का 'ध्यान' दिखाया गया तो दर्ज कराऊंगी...

अगर टीवी पर PM मोदी का ‘ध्यान’ दिखाया गया तो दर्ज कराऊंगी शिकायत, कन्याकुमारी दौरे पर बोलीं ममता बनर्जी

Published on

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी ने बरुईपुर पूर्व में कहा कि मतदान से पहले चुनाव प्रचार अभियान समाप्त हो जाएंगे, 30 मई की शाम के बाद कोई और प्रचार अभियान करने की अनुमति नहीं होगी। मोदी जी ध्यान(मेडिटेट) कर सकते हैं लेकिन उसे टीवी चैनल प्रसारित नहीं करेंगे क्योंकि यह आदर्श आचार संहिता(MCC) का उल्लंघन होगा। किसी भी उल्लंघन की तुरंत रिपोर्ट की जाएगी, मैं खुद शिकायत दर्ज करूंगी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी का यह बयान उनके अधिकृत फेसबुक पर भी पोस्ट किया गया है। पीएम मोदी के 30 को कन्याकुमारी जाने की संभावना है। पीएम मोदी पंजाब के होशियारपुर में आखिरी चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद तमिलनाडु रवाना हो सकते हैं। वह वहां पर रात्रि विश्राम के बाद 31 और 1 जून को प्रवास कर सकते हैं।

कांग्रेस बोली, बिना कैमरा हो ध्यान
ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव आयोग से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करे कि पीएम मोदी अपने ध्यान का चुनावी लाभ न लें। कांग्रेस ने कहा है कि 30 मई की शाम छह बजे के बाद यह साइलेंड पीरियड होगा। सूत्रों से पीएम मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद मेमोरियल जाने का कार्यक्रम सामने आया है। इसके अनुसार पीएम मोदी कन्याकुमारी स्थिति ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान करेंगे। बहुत साल पहले इसी चट्टान पर स्वामी विवेकानंद ने तीन दिनों तक ध्यान कर विकसित भारत का दर्शन देखा था।

दो तटों का मिलन बिंदु
यह भारत का दक्षिणतम छोर है। यहां भारत के पूर्वी और पश्चिमी समुद्र तटों का मिलन होता है। यहां हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर मिलते हैं। इससे पहले 2019 के चुनाव के अंतिम चरण से पहले पीएम मोदी ने केदारनाथ और 2014 में शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था। पीएम मोदी ने अप्रैल 2021 का जब कन्याकुमारी जाते समय अपने हेलीकॉप्टर से विवेकानंद मेमोरियल का एक वीडियो बनाया था। ऐसा माना जा रहा है कि अब चार साल बाद पीएम मोदी यहीं पर ध्यान करते हुए साधना में लीन होंगे।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this