भेल कर्मचारी को मिला पुरस्कार

भोपाल।

काव्य कुमुद पब्लिशिंग मीडिया दिल्ली के साझा काव्य संग्रह सृजन में भोपाल के नवांकुर लेखक अतुल मालवीय की काव्य रचना “मजदूर” को स्थान मिला है। साझा काव्य संग्रह में भारत के 36 श्रेष्ठ साहित्यकारों की 180 रचनाएं प्रकाशित की गई हैं।

राजधानी भोपाल के नवांकुर लेखक अतुल मालवीय भेल के कर्मचारी हैं। भेल के हिंदी राजभाषा विभाग द्वारा मूल रूप से हिंदी में कार्य करने के लिए दो वर्षों से लगातार पुरस्कृत किया जा चुका है। कॉर्पोरेट दिल्ली की पत्रिका अरुणिमा एवं गृह पत्रिका मानस मंजरी में अनेकों रचनाएं प्रकाशित की जा चुकी हैं। विभागीय पत्रिका सेवा दूत के वार्षिक अंक 2024 का विमोचन भी शीघ्र किया जाना निश्चित है। ख्याति प्राप्त काव्य संग्रह सृजन की रचनाएं ममता त्रिपाठी द्वारा संकलित की गई है।

About bheldn

Check Also

निगम के स्वास्थ्य अमले ने मलेरिया टीम का दल बनाकर घरों का किया सर्वे

भोपाल। निगम के जोन—14 के तहत वार्ड नंबर—56, 57 बरखेडा पठानी क्षेत्र में कर्मचारियों व …