21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमोहन चंद्र मांझी होंगे ओडिशा के नए सीएम, दो डिप्टी सीएम बनेंगे,...

मोहन चंद्र मांझी होंगे ओडिशा के नए सीएम, दो डिप्टी सीएम बनेंगे, कल शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण

Published on

भुवनेश्वर

बीजेपी नेता मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। भुवनेश्वर में पार्टी विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी को नेता चुनाव गया। वह 12 जून को ओडिशा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। मोहन चरण माझी के साथ दो विधायक डिप्टी सीएम की शपथ ग्रहण करेंगे। डिप्टी सीएम के लिए केवी सिंह देव और पार्वती पार्वती परीदा का नाम तय किया गया है। ये दोनों नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे। बीजेपी ने विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

पहली बार ओडिशा में बीजेपी सरकार
बीजेपी में ओडिशा में पहली बार सरकार बना रही हैं। ऐसे में मोहन चरण माझी को राज्य में बीजेपी का पहले मख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ है। विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने चौंकाते हुए अकेले 78 सीटें हासिल की हैं। 147 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सदस्यों का है। पिछले 24 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज बीजू जनता दल को 51 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 14 सीटें मिली हैं। मोहन चंद्र माझी की शपथ ग्रहण के लिए बुधवार को पांच बजे का समय निर्धारित किया गया है। मोहन चरण माझी आदिवासी समुदाय से आते हैं। वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल तमाम दावेदारों में सबसे कम उम्र के हैं। माझी की उम्र 53 साल है।

शपथ ग्रहण में आएंगे पटनायक
ओडिशा में अपनी पहली सरकार के शपथ ग्रहण के लिए बीजेपी बीजद अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को न्योता दिया है। समारोह का पहला निमंत्रण कार्ड भगवान जगन्नाथ को दिया गया था। भाजपा ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पटनायक के आवास नवीन निवास गया और उन्हें बुधवार शाम पांच बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। सामल के साथ सुरेश पुजारी, बसंत पांडा, समीर मोहंती और नित्यानंद गोंड जैसे वरिष्ठ नेता भी थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this