33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड में बड़ा हादसा... 23 यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन अलकनंदा...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा… 23 यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, 12 की मौत

Published on

रूद्रप्रयाग,

उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग के पास रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया. इस घटना में 12 यात्रियों के मौके पर ही मारे जाने की आशंका है. वहीं 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. रुद्रप्रयाग से कुछ पहले ये हादसा (accident) हुआ है. यहां वाहन सीधे गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जाकर समा गया. वाहन जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया.

हादसे का शिकार हुआ वाहन दिल्ली के यात्रियों को लेकर जा रहा था. ये लोग दिल्ली से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे. इस वाहन में ड्राइवर सहित 23 लोग सवार थे. आशंका जताई जा रही है कि घटना में कई मौतें भी हो सकती हैं, लेकिन अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?
घटना के संबंध में रुद्रप्रयाग की एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाइवे से खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. फिलहाल स्थानीय लोगों, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन व जल पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू किया जा रहा है.

घटना को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख
घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा- जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है. स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं.

सीएम धामी ने आगे लिखा- घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है. जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं

Latest articles

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...