17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमणिपुर सीएम बीरेन सिंह के घर के पास इमारत में लगी आग,...

मणिपुर सीएम बीरेन सिंह के घर के पास इमारत में लगी आग, बढ़ाई गई सुरक्षा

Published on

इंफाल:

मणिपुर में हिंसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इंफाल स्थित सरकारी बंगले के नजदीक राज्य सचिवालय परिसर के पास एक खाली पड़ी इमारत में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया।

मुख्यमंत्री के बंगले में सुरक्षा कड़ी
अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री के बंगले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी, लेकिन इस घटना में उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि निजी खाली पड़ी इमारत में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। यह इमारत गोवा के पूर्व मुख्य सचिव दिवंगत आईएएस अधिकारी टी किपगेन के परिवार की थी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद से यह मकान खाली पड़ा है।

मणिपुर हिंसा में अब तक मारे गए 219 से अधिक लोग
तीन मई, 2023 को कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर लगातार हिंसा की चपेट में है। हिंसा में 219 से अधिक लोग मारे गए हैं। मणिपुर की आबादी में मेइती की हिस्सेदारी लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नगा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...