17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलआखिरी गेंद पर जीतते-जीतते हारा नेपाल, खिलाड़ी बच्चों की तरह रोने लगे,...

आखिरी गेंद पर जीतते-जीतते हारा नेपाल, खिलाड़ी बच्चों की तरह रोने लगे, फैंस की तस्वीरें भी दिल चीर देंगी

Published on

किंग्स्टन

रोहित पॉडेल की कप्तानी वाली नेपाल क्रिकेट टीम आज इतिहास रचने से सिर्फ एक रन से चूक गई। वह वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर करते-करते रह गए। साउथ अफ्रीका ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 115 रन बनाए थे। इसके जवाब में नेपाल भी 114 रन बनाने में सफल रहा। सिर्फ 1 रन से नेपाल को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इतिहास बनाने से चूकने के बाद नेपाली फैंस और पूरी टीम काफी ज्यादा दुख में नजर आई। स्टैंड्स में बैठे फैंस रोने लगे। आइये आपको दिखाते हैं कि मैच हारने के बाद नेपाल की टीम और उनके फैंस की क्या दशा थी।

मैच हारने के बाद पिच पर ही बैठ गए थे गुलशन
रनआउट होने के बाद गुलशन झा इतने ज्यादा टूट गए थे कि वह पिच के पास ही बैठ गए थे। हालांकि इसके बाद सोमपाल कामी उनके पास आए और उन्हें हिम्मत देने लगे।सिर्फ 1 रन से मैच गंवाने के बाद स्टैंड्स में बैठे नेपाली फैंस टूट कर बिखर गए। उनके चेहरे पर निराशा और आंखों में आंसू साफ दिख रहे थे।

गुलशन झा के पास था हीरो बनने का मौका
पारी के आखिरी ओवर में जीतने के लिए नेपाल को 8 रन की जरूरत थी। स्ट्राइक पर गुलशन झा थे। उन्होंने 5 गेंदों में एक चौके और 2 रन भागकर 6 रन बना लिए थे। आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी। लेकिन गुलशन बीट हो गए और साथ ही एक रन लेते समय रन आउट भी। उनके पास हीरो बनने का अच्छा मौका था।

आंखों से झर-झर गिर रहे थे आंसू
स्टैंड्स में बैठे कुछ नेपाली फैंस को हार का इतना ज्यादा सदमा लगा कि उनके आंसूं रुक ही नहीं रहे थे। एक फैन ने तो अपने आंसू छुपाने के लिए अपना मुंह ही ढक लिया था।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...