29.2 C
London
Saturday, May 23, 2026
HomeUncategorizedबाबा बागेश्वर की शरण में संजय दत्त, हाथ जोड़कर लिया आशीर्वाद, बोले-...

बाबा बागेश्वर की शरण में संजय दत्त, हाथ जोड़कर लिया आशीर्वाद, बोले- बार-बार यहां आऊंगा…

Published on

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त काफी स्पीरिचुअल हैं. एमपी के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में 15 जून 2024 की शाम को संजय, अपनी टीम के साथ पहुंचे. उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए. 15 जून की दोपहर को चार बजे संजय दत्त, मुंबई से निकले थे. शाम साढ़े 6 बजे वो खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे. जहां पर एक्टर का धाम परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया.

संजय ने लिया बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद
इसके बाद संजय दत्त गाड़ी में सवार होकर बागेश्वर धाम पहुंचे. संजय दत्त ने सबसे पहले भगवान बालाजी के दर्शन किए और परिक्रमा लगाकर माथा टेका. इसके बाद उन्होंने धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लिया. संजय दत्त ने बागेश्वर धाम आकर कहा कि यह देश और दुनिया के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है. यहां भक्तों की आस्था देखकर अभिभूत हो गया हूं. महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे मैं इन्हें वर्षों से जानता हूं. उनके साथ जो वक्त बिताया, वह मेरे जीवन का सबसे अच्छे वक्त में से एक है. मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा. यह अद्भुत स्थान है. बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा इस स्थान पर बनी हुई है.

बता दें कि संजय दत्त बहुत कम ट्रैवल करते हैं. मुंबई में रहकर वो अपनी फिटनेस और फिल्मों पर ध्यान देते हं. अक्सर ही संजय दत्त अपने जिम वीडियोज सोशल मीडिया पर फैन्स संग शेयर करते नजर आते हैं. इतनी उम्र होने के बावजूद उन्हें एक्सरसाइज को लेकर काफी सतर्क होते देखा गया है. फैन्स भी उनको अपना इंस्पीरेशन मानते हैं. साथ ही उनकी सराहना भी करते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही कई फिल्में आने वाली हैं. काफी पाइपलाइन में हैं. इसमें ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है. ये 2024 की मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में शामिल है. संजय दत्त की ‘घुड़चढ़ी’ का ऐलान भी काफी पहले कर दिया गया था. इसमें उनके अलावा रवीना टंडन और पार्थ समथान भी हैं. संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों में एक ‘मास्टर-ब्लास्टर’ भी है. इसमें टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ नजर आएंगे. फिल्म फिरोज नाडियाडवाला बना रहे हैं.

Latest articles

मप्र भीषण गर्मी के चपेट में, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म

भोपाल। नौतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही...

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हडको ने एमपी टाइगर फाउंडेशन को सौंपे 20 मोटरसाइकिल एवं 1 रेस्क्यू ट्रक

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...