9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेनः इंग्लैंड में दुर्गा मंदिर के बाहर प्रदर्शन, अल्लाहु अकबर के नारे

ब्रिटेनः इंग्लैंड में दुर्गा मंदिर के बाहर प्रदर्शन, अल्लाहु अकबर के नारे

Published on

नई दिल्ली,

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के स्मेथविक में मंगलवार को एक हिंदू मंदिर के बाहर लगभग 200 लोगों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया. इनमें से अधिकतर प्रदर्शनकारी मुस्लिम समुदाय से जुड़े हुए थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए. इसे एक तरह का सुनियोजित प्रदर्शन बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर शेयर इस घटना के वीडियो में एक विशेष समुदाय की भारी भीड़ को स्पॉन लेन स्थित दुर्गा भवन हिंदू मंदिर की ओर मार्च करते देखा जा सकता है. इनमें से कई प्रदर्शनकारियों को अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते सुना जा सकता है. हालात को बेकाबू होते देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी मंदिर की दीवारों पर चढ़ गए.

मंदिर के बाहर कैसे पहुंची भीड़?
बर्मिंघम वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, अपना मुस्लिम्स (Apna Muslims) नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने मंगलवार को दुर्गा भवन मंदिर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था. इसके बाद ही मंगलवार को भारी भीड़ मंदिर के बाहर जुटने लगी और नारेबाजी करने लगी.

इस मामले पर हिंदू मंदिर के पुजारी ने कहा है कि हमारे मंदिर में सभी समुदायों के लोग आते हैं. यहां हालात बिगाड़ने के लिए साजिश की जा रही है. लेकिन हमारी ओर से कोई भी समस्या नहीं है.उधर, इमाम समूह के अध्यक्ष और सैंडवेल में बहुधर्म समूह के अध्यक्ष रागीह मुफ़्लिही ने कहा कि सभी धर्म के नेता किसी भी अप्रिय स्थिति को नहीं फैलाने देंगे.

पुलिस का बयान
स्मेथविक में हिंदू मंदिर के बाहर उपद्रव की खबर मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि वेस्ट ब्रोमविच में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इसकी वजह स्पॉन लेन में मंदिर में एक वक्ता का आयोजित होने वाला कार्यक्रम था. हालांकि बताया गया कि बाद में आयोजन रद्द कर दिया गया है. इसके साथ ही जिस व्यक्ति का विरोध किया जा रहा था वह यूके में नहीं रह रहा है.

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को सुविधाजनक बनाने और विरोध के अधिकार को कायम रखने का हमारा लंबा इतिहास है. लेकिन आमजन को इस तरह के प्रदर्शन से असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखना है.

इंग्लैंड के लेस्टर में तोड़फोड़ हुई थी
यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब पिछले महीने हुए भारत, पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद बीते दिनों पूर्वी इंग्लैंड के लेस्टर शहर में दोनों संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस दौरान हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी और मंदिर के ऊपर लगे भगवा झंडे को उतारकर फेंक दिया गया था.

पुलिस ने इस घटना को गंभीर अव्यवस्था का मामला करार दिया था. इसके बाद लंदन में इंडियन हाई कमीशन को बकायदा बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा करनी पड़ी थी. कमीशन ने ब्रिटेन में हिंदू समुदाय के खिलाफ इस हिंसा की निंदा की थी और प्रभावितों को सुरक्षा मुहैया कराने का आह्वान किया था. इस मामले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...