भोपाल।
एसके पंडा एनएलसी लिमिटेड के डायरेक्टर प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट बनाए गए हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस पद के लिए हुए इंटरव्यू में एनएलसी के ईडी जगदीश चंद्र मजूमदार, एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर एसएमई जेसपर रोज, उत्तरप्रदेश पॉवर लिमिटेड के संतोष सीएस, एनएलसी के चीफ जनरल मैनेजर बी अंबूचेलवन, चीफ जनरल मैनेजर एस राजमोहन, चीफ जनरल मैनेजर नीरज कुमार, भेल के एजीएम सौरभ श्रीवास्तव शामिल हुए थे।
