10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeखेल4 6 4 6 6 4... अंग्रेज ने इस गेंदबाज को किया...

4 6 4 6 6 4… अंग्रेज ने इस गेंदबाज को किया तबाह, ओवर की हर गेंद पर उड़ाए चौके-छक्के

Published on

सेंट लुसिया:

इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए ओपनिंग करते हुए कोहराम मचाने वाले फिलिप साल्ट ने अब टी20 विश्व कप में अपना रौद्र रूप दिखाया है। विंडीज के 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को उन्होंने 17.3 ओवरों में ही जीत दिला दी। उनके बल्ले से 47 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी के दौरान 7 चौके और 5 छक्के निकले। इस दौरान उन्होंने रोमारियो शेफर्ड की ओर से किए गए 16वें ओवर में हर गेंद पर बाउंड्री लगाते हुए 30 रन कूट डाले। आइए देखें किस गेंद को उन्होंने कैसे बाउंड्री से बाहर पहुंचया…

फुल लेंथ बॉल को साल्ड ने मारा चौका
15.1 ओवर: पहली गेंद फुल लेंथ की रही और साल्ट की बल्ले-बल्ले हो गई। उन्होंने एक्स्ट्रा कवर पर रॉकेट वाला शॉट लगाते हुए गेंद को 4 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर भेज दिया। उनकी फिफ्टी हुई।

स्लॉट में आई गेंद को साल्ट ने पहुंचाया बाउंड्री पार, 6 रन
15.2 ओवर: जबरदस्त करारी हिट। धाकड़ पावर हिटर के स्लॉट में आ गई गेंद और उसके बाद गेंद को 6 रनों के लिए जाने से कोई रोक नहीं पाया।

साल्ट ने स्लोअर शॉर्ट पिच को किया पनिश
15.3 ओवर: स्लोअर शॉर्ट पिच बॉल। साल्ट ने खुद को शॉट के लिए तैयार किया और गेंद को विकेटकीपर के ऊपर से उछाल दिया। यहां 4 रन मिल गए।

साल्ट का लॉन्ग ऑन पर दर्शनीय छक्का
15.4 ओवर: ऑफ स्टंप के बाहर वाली गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर जोर लगाकर मारा। किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं। गेंद बाउंड्री के बाहर 6 रनों के लिए गई।

एक और शॉर्ट बॉल और गेंद 6 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर
15.5 ओवर: शॉर्ट बॉल थी और पावर हिटर फिलिप साल्ट को बड़ी हिट लगाने का मौका मिल गया। उन्होंने गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर पुल कर दिया। गेंद 6 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर जाकर गिरी।

फुल टॉस बॉल, रॉकेट की रफ्तार वाला चौका
15.6 ओवर: फुल टॉस गेंद थी। ऑफ स्टंप के बाहर गिरी और यहां फिलिप साल्ट ने दिल से शुक्रिया कहते हुए गेंद को वाइड मिड ऑफ बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए भेज दिया। बल्ले से लगने के बाद गेंद रॉकेट की रफ्तार से निकली।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...