17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलआखिरी ओवर में जैसे-तैसे जीता साउथ अफ्रीका, 194 रन बचाने में अमेरिका...

आखिरी ओवर में जैसे-तैसे जीता साउथ अफ्रीका, 194 रन बचाने में अमेरिका ने नानी याद दिला दी

Published on

नॉर्थ साउंड:

पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही नौसिखिया खिलाड़ियों से सजी अमेरिकी टीम ने एकबार फिर साबित कर दिया कि उन्हें हल्के में मत लेना। सुपर-8 राउंड का पहला मैच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में सह मेजबान यूएसए और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने स्कोरबोर्ड पर चार विकेट खोकर 194 रन टांगे। इस विशाल लक्ष्य के जवाब में अमेरिका ने दमदार शुरुआत की। पहली गेंद से अटैक किया। एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि यूएसए मैच जीतकर उलटफेर भी कर सकता है। आखिरी दो ओवर में जीत के लिए सिर्फ 28 रन चाहिए थे। एंड्रीज गौस (47 गेंद में 80 रन) छक्के-चौके उड़ा रहे थे। हरमीत सिंह (22 गेंद में 38 रन) भी सेट हो चुके थे, लेकिन कागिसो रबाडा के 19वें ओवर ने साउथ अफ्रीका की इज्जत बचा ली। उन्होंने सिर्फ दो रन देते हुए हरमीत सिंह का विकेट लेकर मैच अमेरिका से दूर छीन लिया। एंड्रीज गौस और हरमीत सिंह के बीच 91 रन की साझेदारी हुई।

लड़कर हारा अमेरिका
अमेरिका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज स्टीवन टेलर (24 रन) का विकेट गंवा दिया, जिन्हें कगिसो रबाडा (18 रन देकर तीन विकेट) ने ऊंचा खेलने के लिए उकसाया और हेनरिच क्लासेन उनका कैच लपक लिया। गौस एक छोर पर टिके थे। नीतिश कुमार (08) के पावरप्ले के अंतिम ओवर में रबाडा की गेंद पर आउट होने के बाद कप्तान आरोन जोन्स खाता भी नहीं खोल सके और केशव महाराज (24 रन देकर एक विकेट) का शिकार बने। एनरिच नॉर्ट्जे (37 रन देकर एक विकेट) ने फिर कोरी एंडरसन (12 रन) को बोल्ड किया। शायन जहांगीर (03) के आउट होने के बाद गौस और हरमीत सिंह (38 रन, 22 गेंद, दो चौके, तीन छक्के) मिलकर अच्छा खेल रहे, जिससे उम्मीद बंधी हुई थी। रबाडा ने 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते महज दो रन देकर हरमीत का विकेट झटका। इससे इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 43 गेंद में 91 रन की साझेदारी खत्म हुई। यह अमेरिका की टूर्नामेंट में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इससे पहले सौरभ नेत्रवलकर ने चार ओवर में 12 बॉल डॉट फेंकते हुए सिर्फ 21 रन खर्च करते हुए दो अहम विकेट झटके।

डिकॉक का धमाकेदार अर्धशतक
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (74 रन) के धमाकेदार अर्धशतक और कप्तान एडेन मार्करम के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 60 गेंद में 110 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डिकॉक ने धीमी और स्पिनरों के लिए मुफीद मानी जा रही पिच पर अमेरिका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 40 गेंद की पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाकर टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। शीर्ष क्रम में डिकॉक की आतिशी पारी के अलावा मार्कराम ने 32 गेंद में चार चौके और एक छक्के से 46 रन का योगदान दिया जिससे दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप चरण में शीर्ष क्रम के फ्लाप शो की चिंता दूर करने में मदद मिली। अंत में हेनरिच क्लासेन ने नाबाद 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 20 रन बनाकर पांचवें विकेट के लिए 53 रन की नाबाद साझेदारी निभाई।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...