11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगर्भपात कानून पर यूएई का अहम फैसला, अमेरिका के नौ राज्य जो...

गर्भपात कानून पर यूएई का अहम फैसला, अमेरिका के नौ राज्य जो ना कर सके, वो मुस्लिम मुल्क ने कर दिखाया

Published on

दुबई:

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गर्भपात को कानूनी दर्जा देने की ओर अहम कदम उठाया है। यूएई की सरकार बलात्कार और परिवार के व्यक्ति के व्यभिचार का शिकार महिलाओं को गर्भपात की अनुमति देने जा रहा है। यूएई का ये फैसला इस लिहाज से अहम है कि इस्लामी देशों में अभी तक इस पर ज्यादा बात नहीं होती रही है। हालांकि यूएई ने गर्भपात कानून पर अमेरिक के भी कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। यूएई का ये कानून नौ अमेरिकी राज्यों के प्रावधानों की तुलना में अधिक उदार होंगे। ये अमेरिकी राज्य बलात्कार और अनाचार के मामलों में भी गर्भावस्था की अनुमति नहीं देते हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में गर्भपात के लिए संघीय संवैधानिक सुरक्षा को समाप्त कर दिया था। इसके बाद 14 राज्यों ने सभी परिस्थितियों में गर्भावस्था की समाप्ति पर प्रतिबंध लगाया है।

यूएई के मंत्रिमंडल ने बलात्कार और कौटुम्बिक व्यभिचार (परिवार के व्यक्ति से गर्भवती होना) के मामलों में गर्भपात की अनुमति देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि इसमें ये शर्त रखी गई है कि घटना की तत्काल रिपोर्ट दर्ज हुई हो और गर्भावस्था 120 दिनों से ज्यादा की ना हो। इस प्रस्ताव में जबरदस्ती, अवैध सहमति या अनाचारपूर्ण संबंधों से गर्भधारण को शामिल किया गया है, साथ ही मां को प्रक्रिया का अनुरोध करने के लिए पूर्ण सहमति और अधिकार दिया गया है।

अमेरिकी राज्यों में गर्भपात कानून की स्थिति
स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान गैर-लाभकारी संस्था कैसर फैमिली फाउंडेशन (केएफएफ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 14 अमेरिकी राज्यों में से नौ राज्य- अलबामा, अर्कांसस, केंटकी, लुइसियाना, मिसौरी, ओक्लाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी और टेक्सास, बलात्कार या कौटुम्बिक व्यभिचार के मामलों में भी गर्भपात की अनुमति नहीं देते हैं। अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक नए कानून ने गर्भावस्था के 15 सप्ताह के बाद गर्भपात पर प्रतिबंध है। नॉर्थ डकोटा राज्य बलात्कार या अनाचार के मामलों में गर्भावस्था के छह सप्ताह तक गर्भपात की अनुमति देता है।मिसिसिपी में, बलात्कार और अनाचार के मामलों के लिए अपवादों के साथ गर्भपात पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अमेरिका के इंडियाना में गर्भपात प्रतिबंध गर्भावस्था के 12 सप्ताह तक बलात्कार और अनाचार के मामलों के लिए अपवादों की अनुमति देता है। वेस्ट वर्जीनिया में गर्भपात पर पूर्ण प्रतिबंध है लेकिन बलात्कार और अनाचार के मामलों को अपवाद माना गया है। वयस्कों के लिए आठ सप्ताह और नाबालिगों के लिए 14 सप्ताह तक गर्भपात की अनुमति है।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...