24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेल'जब आप पर अटैक हो तो...', टीम इंडिया के इस धुरंधर ने...

‘जब आप पर अटैक हो तो…’, टीम इंडिया के इस धुरंधर ने कंगारुओं को दी वॉर्निंग

Published on

ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया),

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी. यह मुकाबला 24 जून (सोमवार) को ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. भारतीय टीम यदि इस मैच को जीतती है तो वह आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

इस स्पिन गेंदबाज पर होंगी निगाहें
इस मुकाबले में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर निगाहें होंगी. कुलदीप को अमेरिका में हुए मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वेस्टइंडीज में स्पिनर्स के लिए मददगार पिचों पर वह काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं. उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट ले लिए हैं, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को मिले तीन विकेट शामिल हैं.

अब कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बड़ी बात कही है. कुलदीप मानते हैं कि उनकी सफलता का एक कारण उनकी गेंदबाजी में आक्रामकता भी है. उन्होंने कहा कि वह अपनी लेंथ से कभी समझौता नहीं करते. कुलदीप का मानना है कि कोई बल्लेबाज यदि अटैक करता है तो आपके पास रणनीति होनी चाहिए.

कुलदीप यादव ने कहा, ‘दुनिया के किसी भी स्पिनर के लिए लेंथ काफी मायने रखती है. इस फॉर्मेट में तो आपको यह भांपना ही होता है कि बल्लेबाज क्या करने की सोच रहा है. इसके लिए काफी आक्रामक होना पड़ा है. मुझे आईपीएल में भी इससे मदद मिली और अब टी20 विश्व कप में भी.’

यह पूछने पर कि बल्लेबाज जब चौके-छक्के लगाने की फिराक में होते हैं, तो वह अपनी रणनीति पर कैसे अडिग रह पाते हैं. उन्होंने कहा, ‘जब सामने वाली टीम को प्रति ओवर 10 या 12 रन चाहिए और बल्लेबाज आपकी गेंदों की धुनाई करने को आतुर हों तो सिर्फ लेंथ बनाए रखना जरूरी है.’

उन्होंने आहे कहा, ‘जब आप पर अटैक की कोशिश की जाए तो आपके पास रणनीति होनी चाहिए. ऐसे में विकेट लेने की संभावना अधिक होती है. मैं अमेरिका में नहीं खेला. मैं वहां 12वां खिलाड़ी था और ड्रिंक्स लेकर जा रहा था. यह खेलने जैसा ही था. मैने वहां गेंदबाजी नहीं की, लेकिन करना चाहता था. वहां विकेट आस्ट्रेलिया की तरह था. मैने यहां (वेस्टइंडीज) 2017 में टी20 और वनडे में डेब्यू किया और मुझे हालात का पता है. स्पिनर के लिए यहां गेंदबाजी करना अच्छा अनुभव है.’

कुलदीप का ऐसा है इंटरनेशनल करियर
कानपुर के रहने वाले कुलदीप यादव ने भारत के लिए 12 टेस्ट, 103 वनडे और 37 टी20 मुकाबले खेलकर कुल 285 विकेट चटकाए हैं. कुलदीप वनडे इंटरनेशनल में दो बार हैट्रिक ले चुके हैं. साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में कुलदीप ने हैट्रिक ली थी. इसके बाद 2019 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यह उपलब्धि हासिल की.

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...