6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedकर्नाटक: पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब दूध भी महंगा...

कर्नाटक: पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब दूध भी महंगा हुआ इस राज्य में

Published on

नई दिल्ली:

कर्नाटक में कुछ दिन पहले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। अब राज्य में दूध की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। ईंधन की कीमतें बढ़ने के नाम पर कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने मंगलवार को दूध के कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। दूध के नए दाम बुधवार से लागू हो जाएंगे। हालांकि, दूध की बढ़ी कीमतें लागू होने के बाद ग्राहकों को हर पैक पर 50 ग्राम अतिरिक्त दूध मिलेगा।

प्रति पैक दो रुपये महंगा होगा दूध
कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के मुताबिक अब नंदिनी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति पैक की बढ़ोतरी की जा रही है। हालांकि, ग्राहकों को अब हर पैक पर 50 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध मिलेगा। मतलब कि 500 मिलीलीटर दूध के पैकेट के स्थान पर 550 मिलीलीटर वाले पैकेट आएंगे और 1 लीटर वाले पैकेट के स्थान पर 1.05 लीटर वाले पैकेट आएंगे। कर्नाटक में दूध की कीमतें आखिरी बार जुलाई 2023 में बढ़ाई गई थीं।

नई कीमत क्या होगी
अब नंदिनी का टोंड दूध, जिसकी कीमत 500 मिलीलीटर के लिए 22 रुपये और 1000 मिलीलीटर के लिए 42 रुपये थी, अब 550 मिलीलीटर और 1050 मिलीलीटर के लिए क्रमशः 24 रुपये और 44 रुपये होगी। इसी तरह, 500 मिलीलीटर के लिए 23 रुपये की कीमत वाले शुभम दूध की कीमत अब 550 मिलीलीटर के पैकेट के लिए 25 रुपये होगी और 1050 मिलीलीटर की कीमत 50 रुपये होगी, जो कि 1000 मिलीलीटर के मौजूदा 48 रुपये से 2 रुपये अधिक है। मूल्य वृद्धि का असर नंदिनी द्वारा उत्पादित सभी पैकेटों पर पड़ेगा, जिसमें टोंड दूध, डबल टोंड दूध, होमोजिनाइज्ड टोंड दूध, होमोजिनाइज्ड गाय का दूध, विशेष दूध, शुभम् दूध, समृद्धि दूध, होमोजिनाइज्ड शुभम् दूध, संतुष्टि दूध और शुभम् गोल्ड दूध शामिल हैं।

अमूल और मदर डेयरी में पहले ही हुई है बढ़ोतरी
देश में दूध की सबसे बड़ी सहकारी कंपनी अमूल ने इसी महीने दूसरी तारीख को दूध की कीमतों में हर किलो पर दो रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके एक दिन बाद ही मतलब कि तीन जून 2024 को अपने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उस समय मदर डेयरी ने कहा था कि दूध संग्रहण की लागत बढ़ रही है। इसी की भरपाई करने के लए दूध की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।

हाल ही में कर्नाटक में बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम
कर्नाटक सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। राज्य में अब पेट्रोल के लिए बिक्री कर 25.92 प्रतिशत से बढ़कर 29.84 प्रतिशत हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप इसकी खुदरा कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई। डीजल के लिए यह 14.34 प्रतिशत से बढ़कर 18.44 प्रतिशत हो गया, जो प्रति लीटर कीमत में 3.02 रुपये की वृद्धि दर्शाता है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...