18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यकाजल की मौत के आखिरी 5 मिनट... ब्यूटी पार्लर में उस रात...

काजल की मौत के आखिरी 5 मिनट… ब्यूटी पार्लर में उस रात क्या-क्या हुआ? एक-एक बात का हुआ खुलासा

Published on

झांसी

महज कुछ ही घंटों का वक्त बाकी थी, जब उसकी मांग में अपने सुहाग का सिंदूर सजने वाला था। उसने बड़े प्यार से अपने हाथों में रची मेंहदी के बीच पिया का नाम लिखकर छिपाया था। मंडप सजकर तैयार था… बारात आने में कुछ ही देर बाकी थी। अपने होने वाले दुल्हन की खातिर सजने के लिए वो ब्यूटी पार्लर में आई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि अगले कुछ ही पलों में उसकी ये सारी खुशियां तहस-नहस हो जाएंगी। एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने काजल की नई जिंदगी को शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया। महज 5 मिनटों के भीतर उसने उन सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया, जो काजल अपनी शादी के लिए सजाए बैठी थी।

उत्तर प्रदेश के झांसी में रविवार रात को ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर किए गए काजल हत्याकांड को 48 घंटे बीतने को हैं लेकिन कातिल अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं, काजल की हत्या के मामले में अब कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला है कि आरोपी दीपक ने काजल के कत्ल के लिए पूरी प्लानिंग तैयार की थी। वो सोचकर आया था कि या तो काजल उसके साथ चलेगी या फिर जिंदा नहीं रहेगी। कत्ल से पहले वो करीब पांच घंटे तक उस ब्यूटी पार्लर के बाहर टहलता रहा, जिसमें काजल तैयार होने के लिए आने वाली थी। यही नहीं, कत्ल के बाद भागने के लिए भी उसने अपना प्लान तैयार कर रखा था

एकतरफा प्यार और कत्ल की कहानी
मध्य प्रदेश के दतिया में बरगांय का रहने वाला दीपक अपने पड़ोस की काजल से एकतरफा प्यार करता था। उसने काजल के घरवालों से शादी के लिए कहा, लेकिन ना तो काजल उससे शादी करने के लिए तैयार थी और ना ही परिजन इस रिश्ते के लिए राजी थे। दीपक लगातार काजल को परेशान करता था। इस बीच उसकी शादी तय हो गई और परिवार ने यूपी के झांसी में निशा मैरिज गार्डन को बुक कर लिया। घर से इतनी दूर शादी करने का मकसद यही था कि काजल की नई जिंदगी पर दीपक की परछाई भी ना पड़े। लेकिन दीपक पहले से एक खौफनाक साजिश अपने दिमाग में लिए बैठा था।

काजल की मौत से पहले के वो 5 मिनट
बारात आने में जब कुछ ही देर बाकी थी, तो काजल अपनी चचेरी बहनों के साथ पास के ही एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए पहुंची। अभी काजल तैयार हो ही रही थी कि ठीक 9 बजकर 41 मिनट पर ब्यूटी पार्लर के दरवाजे पर बाहर से दस्तक हुई। दरवाजा खोलते ही दीपक अंदर घुसा और काजल से अपने साथ चलने के लिए कहा। काजल ने इनकार कर दिया तो दीपक उसे साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। इस बीच ब्यूटी पार्लर की संचालिक ने दीपक को बाहर निकाला और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

छाती पर सटाकर मारी 315 बोर के तमंचे से गोली
अभी कुछ ही पल बीते थे कि ब्यूटी पार्लर के दरवाजे का शीशा टूटने की आवाज आई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही दीपक शीशा तोड़कर पार्लर के अंदर घुस आया। घड़ी में 9 बजकर 46 मिनट का वक्त था। उसने काजल से फिर पूछा कि वो उसके साथ चलेगी या नहीं? काजल के ना कहते ही उसने 315 बोर का तमंचा निकाला और उसकी छाती से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही काजल वहीं ढेर हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े, लेकिन तब तक दीपक तमंचा लहराता हुआ वहां से भाग निकला।

कत्ल के बाद भागने का प्लान भी था तैयार
ब्यूटी पार्लर के बाहर लगे सीसीटीवी से जो फुटेज मिली, उसमें दीपक गोली मारने के बाद सामने की गली में भागता हुआ दिखा। उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसी गली में भागने की प्लानिंग पहले से ही थी। गली के दूसरी तरफ उसकी बाइक खड़ी थी। उसने बाइक स्टार्ट की और देखते ही देखते मौके से भाग निकला। पुलिस को मिली एक और सीसीटीवी फुटेज में उसके साथ दो युवक एक दूसरी बाइक पर भागते हुए नजर आए। पुलिस दीपक के साथ साथ इन दो युवकों को भी तलाश रही है। वहीं, इस घटना के बाद से दीपक के परिजन भी अपने घर पर ताला लगाकर गायब हो गए हैं। पुलिस ने उसके परिजनों के मोबाइल ट्राइ किए, लेकिन सभी नंबर बंद आ रहे हैं।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...