8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'PDA और DAP... बीजेपी के पतन को तेज कर देंगे', खाद की...

‘PDA और DAP… बीजेपी के पतन को तेज कर देंगे’, खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाकर बोले अखिलेश

Published on

लखनऊः

उत्तर प्रदेश में खाद की कालाबाजारी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाइयों ने सारी खाद दबा रखी है और वे इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। अखिलेश ने पीडीए और डीएपी (खाद) के बीच समानता दर्शाते हुए दावा किया कि ये दोनों ही भाजपा के पतन को और तेज कर देंगे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ये बातें कही हैं।

अखिलेश ने एक्स पर एक न्यूज चैनल का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘भाजपाइयों ने सारी खाद दबा रखी है और खाद की कालाबाज़ारी कर रहे हैं। DAP और PDA दोनों में अक्षरों की समानता है और ये भी कि ये दोनों ही भाजपा के पतन को और तेज कर देंगे।’ सपा मुखिया और कन्नौज सीट से सांसद अखिलेश ने आगे कहा, ‘जितना किसान सम्मान के नाम पर दिया जा रहा है उससे ज़्यादा खाद की कालाबाज़ारी से लिया जा रहा है। किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’

​अखिलेश का ट्वीट
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों को टारगेट करते हुए पीडीए का नारा दिया था और उनके समर्थन की बात कही थी। हालांकि, इसे लेकर भाजपा सपा पर लगातार हमलावर रहती है। केशव मौर्य ने जहां पीडीए को ‘परिवार डिवेलपमेंट अथॉरिटी’ कह दिया। वहीं अखिलेश के साथी रहे आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी ने पीडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका फुल फॉर्म ‘पर्सनल डिवेलपमेंट ऑफ ऐरा गैरा’ है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...