27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'हम तो PM की बात को मानते हैं... 2025 का बिहार चुनाव...

‘हम तो PM की बात को मानते हैं… 2025 का बिहार चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ेगा NDA’, बोले केसी त्यागी

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद आज दिल्ली में एनडीए सरकार की अहम सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है जो दो दिनों तक चलेगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी अध्यक्षता कर रहे. इस मीटिंग में जेडीयू की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि 2025 का बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और बीजेपी के बड़े नेता भी ऐसा कह चुके हैं.

वहीं बीजेपी नेता अश्विनी चौबे द्वारा बीजेपी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि हम छोटे मोटे बीजेपी नेताओं की बातों पर ध्यान नहीं देते है, हम तो प्रधानमंत्री की बात को मानते हैं. पीएम ने कहा था कि बिहार का चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, नेतृत्व को लेकर बिहार में कोई कन्फ्यूजन नहीं है.

संजय झा बन सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष
इसके अलावा मीटिंग में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति पर चर्चा की जाएगी जिसमें नीतीश कुमार के बेहद भरोसेमंद नेता संजय झा का नाम सबसे आगे चल रहा है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए जाने की मुहिम को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा होने की उम्मीद है.

इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी पहुंचे हैं. वहीं इस बैठक को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, यह एक नियमित बैठक है जिसमें आगामी चुनावी कि जिम्मेदारी, जनादेश और नेताओं की भूमिका पर मंथन करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा हमारे अस्मिता से जुड़ा हुआ है और यह बिहार के विकास की कुंजी है. हम चाहे एनडीए में रहे या बाहर रहे हैं इसकी मांग करते रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this