26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यहाथरस में भगदड़ः योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजन...

हाथरस में भगदड़ः योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को संज्ञान में लेते हुए इसकी गहन जांच के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने हादसे में मरने वालों के लिए मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है। योगी ने हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए भी अफसरों को निर्देशित किया है। घटना की जांच के लिए एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।

मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव फुलराई में भोले बाबा उर्फ साकार विश्व हरि का सत्संग चल रहा था। इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल थे। कार्यक्रम के समापन के दौरान किसी कारण से वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग मौके पर बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एटा जिला अस्पताल में 27 लोगों के शव पहुंचे। अन्य अस्पतालों में भी तमाम घायलों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

इस हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, संदीप सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है।

योगी ने आगे कहा कि ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...